Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (R) प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने किया नामांकन
    राज्य

    समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (R) प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने किया नामांकन

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चिराग सहित एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने जीत के लिये भरी हुंकार

    पटना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 102 सीटों पर मतदान शुरू हो रहा है। बिहार के चार सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर चौथे चरण के मतदान के लिये नामांकन की प्रकिया जारी है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) की समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने नामांकन किया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, नामांकन कर के निकल चुके हैं, जनता का बहुत प्यार मिल रहा है।

    वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट से शांभवी चौधरी के नामांकन करने के बाद आशीर्वाद सभा के तहत दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी, चिराग पासवान, रत्नेश सदा, एमएलसी संजय सिंह, सजीव चौरसिया, जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह, राजू तिवारी  के साथ सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी के नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद और जेडीयू नेता अश्वमेघ देवी, बीजेपी विधायक वीरेन्द्र कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे।

    बता दें कि, शांभवी चौधरी ने नामांकन करने से पहले थानेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान अपनी जीत के लिए शांभवी चौधरी ने भगवान से प्रार्थना की है। शांभवी के साथ उनके पति भी मौजूद थे, दोनों ने मिलकर महादेव की पूजा अर्चना की। वहीं पूजा अर्चना करने के बाद शांभवी चौधरी ने अपनी जीत का दावा भी किया है। उन्होंने कहा है कि हम 14-15 दिन से फिल्ड में है। और भगवान महादेव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और सबसे ज्यादा मतों से जीत कर सदन में जाएंगी।

    गौरतलब है कि इस सीट पर 13 मई को वोटिंग होने वाली है। नामांकन के बाद एनडीए की एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और नित्यानन्द राय के साथ-साथ कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहले चरण में 3 बजे तक करीब 55 प्रतिशत मतदान
    Next Article चतरा में एनटीपीसी प्लांट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
    admin

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version