Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पहले चरण में 3 बजे तक करीब 55 प्रतिशत मतदान
    देश

    पहले चरण में 3 बजे तक करीब 55 प्रतिशत मतदान

    adminBy adminApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

    पहले चरण में सभी 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक चल रहा है। आज सुबह 7 बजे 102 संसदीय क्षेत्रों में एक साथ मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं को वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। यह क्रम दोपहर बाद भी जारी है।

    चुनाव आयोग के अनुसार आज मतदान केंद्रों के दृश्यों में समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के प्रयासों के सफल परिणाम देखने को मिले। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने की खुशी से झूमते हुए देश भर के मतदान केंद्रों पर आए। दक्षिण अंडमान में स्ट्रेट द्वीप से ग्रेट अंडमानी जनजाति ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया।

    पश्चिम बंगाल में हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आ रही हैं।

    चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 3 बजे तक अरुणाचल प्रदेश की सभी दो सीटों पर 45.48, असम की 14 सीटों पर 60.7, बिहार की चार सीटों पर 39.73, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 58.14, मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 53.40, महाराष्ट्र की पांच सीटों पर 44.12, मणिपुर की दो सीटों पर 60.03, मेघालय की सभी दो सीट पर 61.95, मिजोरम की एक सीट पर 49.77, नगालैंड की एक सीट पर 51.73, राजस्थान की 12 सीट पर 41.51, तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 51.01, त्रिपुरा की एक सीट 68.35, उत्तर प्रदेश की आठ 47.44, लक्षद्वीप की एकमात्र सीट पर 43.98, पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर 58.86, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर 45.02, पश्चिम बंगाल की तीन सीट पर 66.34, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एकमात्र पर 45.48 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 55.23 प्रतिशत और सिक्किम विधानसभा के लिए 52.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं उपचुनाव की बात की जाए तो तमिलनाडु की एक विल्वनकोड सीट पर 45.43 और त्रिपुरा की रामनगर सीट पर 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    आयोग ने मतदान को सुखद और यादगार अनुभव में बदलने पर विशेष जोर दिया है। पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं मौजूद हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सके।

    पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आयोग की ओर से 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेन और करीब एक लाख चार पहिया वाहन तैनात किए गए हैं। जो मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही सुनिश्चित करेंगे।

    आयोग के अनुसार करीब 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग की जा रही। 661 पर्यवेक्षक तैनात हैं। इनमें 127 सामान्य पर्यवेक्षक, 67 पुलिस पर्यवेक्षक और 167 व्यय पर्यवेक्षक हैं। ये चुनाव आयोग की आंख, कान और नाक की भूमिका निभायेंगे। अंतरराज्यीय सीमाओं पर 1375 और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 162 चेक पोस्ट बनाई गई हैं, ताकि अवैध सामग्री की आवाजाही न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में तीन घंटे की वोटिंग में चुनाव आयोग को मिली 151 शिकायतें
    Next Article समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोजपा (R) प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने किया नामांकन
    admin

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version