Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»ओडिशा एफसी आईएसएल 2023-24 के सेमीफाइनल में, केरला ब्लास्टर्स को दी शिकस्त
    स्पोर्ट्स

    ओडिशा एफसी आईएसएल 2023-24 के सेमीफाइनल में, केरला ब्लास्टर्स को दी शिकस्त

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने शुक्रवार रात भुवनेश्वर के अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में अतिरिक्त समय तक चले पहले प्लेऑफ मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में ओडिशा का सामना दो चरणों के अंतिम चार मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट से होगा।

    ओडिशा के लिए स्ट्राइकर इसाक वनलालरुअतफेला ने अतिरिक्त समय के दौरान 98वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसमें लिथुआनियाई स्ट्राइकर फेडोर चेर्निच के गोल से केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 67वें मिनट में बढ़त ली लेकिन स्थानापन्न ब्राजीली स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो ने 87वें मिनट में गोल करके ओडिशा एफसी को 1-1 बराबरी पर पहुंचाया। मोरोक्कन मिडफील्डर अहमद जाहौह को मिडफील्ड में दमदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।

    मैच का पहला गोल 67वें मिनट में आया, जब लिथुआनियाई स्ट्राइकर फेडोर चेर्निच ने केरला ब्लास्टर्स एफसी को बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। एक जवाबी हमले के दौरान स्ट्राइकर मोहम्मद आइमन ने अटैकिंग थर्ड पर अपने साथ दाहिनी तरफ से रन बना रहे फेडोर के लिए नपा-तुला थ्रू-पास निकाला, जिस पर लिथुआनियाई स्ट्राइकर गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुस गया और फिर उन्होंने बॉक्स के अंदर दाहिनी ओर से करारा ग्राउंडेड राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के अंदर पहुंचा दिया जबकि ओडिशा एफसी के गोलकीपर अमरिंदर सिंह अपने दाहिनी ओर डाइव लगाकर भी बचाव नहीं कर पाए।

    87वें मिनट में स्थानापन्न ब्राजीली स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो ने गोल करके ओडिशा एफसी को 1-1 की बराबरी दिला दी। एक लंबा थ्रू-पास लेने के बाद भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने बॉक्स के अंदर दाहिनी तरफ गोल लाइन के करीब से गेंद को माइनस करके डिएगो के लिए अवसर बनाया, जिस पर ब्राजीली स्ट्राइकर ने बेहद करीब से दाहिने पैर से टच लगाकर गेंद को गोल लाइन के पार भेज दिया जबकि केरला ब्लास्टर्स के स्थानापन्न गोलकीपर करनजीत सिंह के पास कोई मौका नहीं था। यह इस सीजन में डिएगो का 11वां गोल है।

    98वें मिनट में स्ट्राइकर इसाक वनलालरुअतफेला ने गोल करके ओडिशा एफसी को 2-1 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और इसी के साथ ओडिशा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

    बता दें कि यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 23वां मुकाबला था और ओडिशा एफसी ने सातवीं जीत हासिल की जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी ने नौ मैच जीते हैं। दोनों के बीच सात मैच ड्रा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2024: केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़ पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना
    Next Article राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version