Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»के.के पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, BEO की सैलरी बंद करने का आदेश
    राज्य

    के.के पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, BEO की सैलरी बंद करने का आदेश

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीईओ का वेतन भुगतान बंद करने का आदेश: के.के पाठक

    पटना। के.के पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के पाठक अक्सर अपनी सख्त कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर के. के पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। वहीं इस कार्रवाई से एक बार फिर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गये हैं। दरअसल,  के.के पाठक ने राज्य के 25  जिलों के 67 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) का वेतन भुगतान बंद करने का आदेश दिया है।

    वहीं इसको लेकर विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बीते दिन यानी शुक्रवार को पत्र भेजा है। विभाग ने कहा है तत्काल इनका वेतन बंद करते हुये स्पष्टीकरण पूछिए की कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का फोन ये क्यों नहीं रिसीव करते हैं। इन्हें बार-बार फोन करने पर भी ये पदाधिकारी बात नहीं करते हैं।

    शिक्षा विभाग ने बताया कि, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में आई शिकायतों के संबंध में फोन कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से जानकारी ली जाती है। इसी क्रम में कई पदाधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं। यह खेदजनक है। विभाग ने कहा है कि अगर पहले से इनका वेतन बंद है तो इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करें। अगर पहले से कोई निलंबित है या आरोप पत्र गठित है तो पूरक आरोप पत्र गठित करते हुए कठोर कार्रवाई की अनुशंसा करें।

    जिन जिलों के बीईओ पर हुई कार्रवाई- अररिया, औरंगबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, शेखपुरा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्णिया में आज सीएम नीतीश कुमार की जनसभाः एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिये वोट की अपील करेंगे
    Next Article दिनेश गोप के सहयोगी नीलांबर गोप समेत तीन उग्रवादी पर सीसीए, सलाखों के बाहर 130 उग्रवादी पर खूंटी पुलिस की निगरानी
    admin

      Related Posts

      बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी

      June 22, 2025

      नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त

      June 22, 2025

      पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version