Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनावः प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने लिया ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा
    राज्य

    लोकसभा चुनावः प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने लिया ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सीसीटीव्ही से हो रही स्ट्रांग रूम की निगरानी का खासतौर पर किया निरीक्षण

    ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने शुक्रवार को ईवीएम स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। साथ ही मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था एवं मतगणना स्थल के बारे में जानकारी ली।

    निर्वाचन प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने एमएलबी कॉलेज परिसर में स्थापित ग्वालियर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे देखे और सीसीटीव्ही कैमरों के की लाईव रिकॉर्डिंग देखने के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    ईवीएम लेबोरेटरी में मतदान दल व्यवहारिक रूप से सीख रहे मतदान की बारीकियां

    ईवीएम लेबोरेटरी में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्र.-1 व्यवहारिक रूप से ईवीएम से मतदान कराने की बारीकियाँ सीख रहे हैं। यहाँ भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर सात ईवीएम लेबोरेटरी बनाई गईं हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चुनाव पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने शुक्रवार को प्रशिक्षण का जायजा लिया।

    निर्वाचन प्रेक्षक कृष्णा आदित्य ने प्रशिक्षण ले रहे पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया से संबंधित सवाल भी पूछे। पीठासीन अधिकारियों द्वारा सही जवाब देने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई और शाबाशी देकर मतदान दलों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार भी मौजूद थीं।

    गत 13 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 22 अप्रैल तक आयोजित होगा। द्वितीय प्रशिक्षण में लगभग साढ़े पाँच हजार पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्र.-1 को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आईआईटीटीएम में दो पालियों में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण में एक पाली में ईवीएम लेबोरेटरी के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण और दूसरी पाली में चुनाव से संबंधित सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीठासीन अधिकारी को मतदान केन्द्र की स्थापना, मतदान शुरू होने से पूर्व की जाने वाली घोषणा, एजेन्टो की मौजूदगी में मोकपोल, ग्रीन पेपर सील लगाना, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए रक्षोपाय, मतदान केन्द्र में और बाहरी 200 मीटर की परिधि में प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

    पीठासीन अधिकारियों को समझाइश दी गई कि निर्वाचन सामग्री प्राप्त करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि सूची के अनुसार सभी सामग्री उन्हें मिल गई है। मुख्य रूप से बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट, निविदत्त मतपत्र, मतदाताओं का रजिस्टर, निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति और नामावली की अतिरिक्त प्रतियाँ, ग्रीन पेपर सील, सीलिंग वैक्स एवं अमिट स्याही महत्वपूर्ण सामग्री में शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिनेश गोप के सहयोगी नीलांबर गोप समेत तीन उग्रवादी पर सीसीए, सलाखों के बाहर 130 उग्रवादी पर खूंटी पुलिस की निगरानी
    Next Article बंगाल की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, राजस्थान को छोड़ा पीछे
    admin

      Related Posts

      बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी

      June 22, 2025

      नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त

      June 22, 2025

      पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version