Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 22 अप्रैलः सर गंगाराम, जिनकी विरासत भारत और पाकिस्तान में मौजूद है
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 22 अप्रैलः सर गंगाराम, जिनकी विरासत भारत और पाकिस्तान में मौजूद है

    adminBy adminApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सर गंगाराम (मूल नाम- गंगाराम अग्रवाल) अविभाजित भारत के सुप्रसिद्ध सिविल इंजिनियर, उद्यमी और साहित्यकार थे। उनका जन्म अप्रैल 1851 में अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब जिले के मंगताँवाला गांव में हुआ था। गंगाराम ने सरकारी हाईस्कूल से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की और 1869 में लाहौर के सरकारी कॉलेज में दाखिला लिया। 1871 में उन्होंने रुड़की के थॉमसन सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज (अब आईआईटी रूड़की) से छात्रवृत्ति प्राप्त की। उन्होंने 1873 में स्वर्ण पदक के साथ अंतिम निचली अधीनस्थ परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्हें सहायक अभियंता नियुक्त किया गया और शाही असेंबली के निर्माण में मदद के लिए दिल्ली बुलाया गया।

    लाहौर संग्रहालय भवन सर गंगाराम द्वारा समेकित इंडो-सरसेनिक रिवाइवल वास्तुशिल्प शैली में डिजाइन किया गया था। 1903 में राय बहादुर का खिताब मिला। उन्होंने जनरल पोस्ट ऑफिस लाहौर, लाहौर संग्रहालय, एचिसन कॉलेज, मेयो स्कूल ऑफ आर्ट्स (अब नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट्स), गंगाराम अस्पताल लाहौर, लेडी मक्लेगन गर्ल्स हाईस्कूल, सर गंगाराम हाई स्कूल के साथ पठानकोट और अमृतसर के बीच रेलवे ट्रैक के बाद मॉडल टाउन और गुलबर्ग शहर का निर्माण किया।

    10 जुलाई 1927 को लंदन में उनकी मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार के बाद राख भारत वापस लाई गई। जिसका एक हिस्सा गंगा नदी को सौंपा गया और बाकी रावी नदी के तट पर लाहौर में दफनाया गया। 1951 में उनकी याद में नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल बनाया गया था।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1906- यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई थी।

    1915- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

    1921- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया था।

    1926- पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर साइन किए गए थे।

    1931- मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

    1944- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ बड़े हमले की शुरुआत की थी।

    1954- तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।

    1958- एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।

    1966- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

    1970- दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

    2002- पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।

    2004- उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3000 हताहत।

    2005- बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।

    2008- भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफा वापस लिया।

    रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित।

    2010- अदालत ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाजार में विस्फोट के दोषी छह में से तीन को मौत की सजा सुनायी।

    जन्म

    1914- बीआर चोपड़ा- फिल्म निर्माता-निर्देशक।

    1916- कानन देवी- प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता।

    1936- पी. चंद्रशेखर राव- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्री कानून के न्यायाधीश।

    1952- कमला प्रसाद बिसेसर- भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।

    1960- मनोज मुकुंद नरवणे- भारतीय थलसेना प्रमुख।

    1974- चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।

    1894- अम्मू स्वामीनाथन – भारतीय संविधान बनाने में योगदान देने वाली महिलाओं में से एक।

    1851- सर गंगाराम- सुप्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी।

    1840- जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज व्यक्ति।

    1760- अकबर द्वितीय- मुगल वंश का 18वाँ बादशाह।

    निधन

    2021- श्रवण कुमार राठौर- प्रसिद्ध संगीतकार।

    2013- लालगुड़ी जयरमण- प्रसिद्ध वायलिन वादक।

    2013- जगदीश शरण वर्मा- भारत के 27वें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1996- हितेश्वर सैकिया- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे।

    1980- मंगूराम – समाज सुधारक।

    1969- जोगेशचंद्र चटर्जी- ‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी
    Next Article राहुल गांधी की सोच देश को कमजोर कर रही : अनुराग सिंह ठाकुर
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version