रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की। इसमें झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, रांची से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गोड्डा से महगामा विधायक दीपिका पांडेय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। सूत्रों के मुताबिक यहां जातीय गणित में कांग्रेस के पिछड़ने की दलील देते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग की जा रही थी। प्रदीप यादव वर्तमान में विधायक हैं। वह झाविमो के भाजपा में विलय होने से पहले कांग्रेस में शामिल हो गये थे। यहां उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी निशिकांत दुबे से होगा। वहीं रांची से उम्मीदवार यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और टीवी कलाकार रेखा सहाय की सुपुत्री हैं। वर्तमान में यशस्विनी मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनका भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से मुकाबला होगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

