Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांग्रेस ने दिया धोखा, रामटहल चौधरी देंगे इस्तीफा
    Jharkhand Top News

    कांग्रेस ने दिया धोखा, रामटहल चौधरी देंगे इस्तीफा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 25, 2024Updated:April 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी जल्द ही भाजपा में घर वापसी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुतल्लिक भाजपा के वरीय नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। भाजपा नेता उन्हें ससम्मान पार्टी में लाना चाह रहे हैं। इस संदर्भ में झारखंड भाजपा के दो बड़े नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामटहल चौधरी पहले कांग्रेस से इस्तीफा देंगे, उसके बाद ही भाजपा में घर वापसी पर विचार करेंगे।
    बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली जाकर कांग्रेस की सदस्यता ली थी। रामटहल चौधरी के समर्थकों को विश्वास था कि कांग्रेस उन्हें रांची से सांसद प्रत्याशी बनायेगी। वह तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस ने रांची से पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया। यशस्विनी सहाय राजनीति में बिल्कुल नयी हैं। कांग्रेस के टिकट की घोषणा होने के बाद रामटहल चौधरी के समर्थकों को घोर निराशा हुई। खुद रामटहल चौधरी भी स्तब्ध रह गये। उनके समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस ने रामटहल चौधरी के साथ धोखा किया है। इधर रामटहल चौधरी ने भी बुधवार को यह बयान दिया कि झारखंड में इंडी गठबध्ांन हारने के लिए चुनाव लड़ रहा है।
    बता दें कि 2019 के पूर्व रामटहल चौधरी भाजपा के समर्पित सिपाही थे। वह तीन बार से लगातार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत रहे थे। 2019 में उनका टिकट काट कर संजय सेठ को पार्टी ने रांची से उम्मीदवार बनाया। वह चुनाव में ढाई लाख से अधिक वोटों से विजयी हुए। उधर टिकट कटने से आहत रामटहल चौधरी निर्दलीय मैदान में उतर गये। उस चुनाव में उन्हें लगभग तीस हजार वोट मिले। उसके बाद से उनके समर्थक भी इस प्रयास में थे कि रामटहल चौधरी की घर वापसी हो जाये, लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी थी। इसी बीच कांग्रेस के नेताओं ने रामटहल चौधरी से संपर्क साधा और वह पंद्रह दिन पहले दिल्ली जाकर कांग्रेस में शामिल हो गये। अब टिकट नहीं मिलने के कारण वह भी आहत हैं। कांग्रेस में शामिल होते वक्त उन्हें लगा था कि उनके कद को देखते हुए पार्टी उन्हें रांची से प्रत्याशी बनायेगी, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने उन्हें टरका दिया। इस बीच भाजपा में उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि आपका असली ठिकाना भाजपा ही है। इधर भाजपा के दो बड़े नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को लगता है कि रामटहल चौधरी के भाजपा में आ जाने से जो थोड़े-बहुत मतदाता भाजपा से दूर हो गये थे, वे भाजपा से जुड़ जायेंगे। खासकर रांची के ग्रामीण इलाकों में भाजपा को लाभ होगा। रामटहल चौधरी के आने के बाद भाजपा को सोनाहातू, तमाड़, इचागढ़ और ओरमांझी क्षेत्रों में फायदा होगा। झारखंड के कुछ और क्षेत्रों के कुर्मी मतदाताओं पर रामटहल चौधरी का प्रभाव है। भाजपा के नेताओं से उनका संपर्क हुआ है। बातचीत से लगता है कि रामटहल चौधरी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शामिल होने के पहले वह सम्मानजनक परिणाम चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि रामटहल चौधरी शनिवार की शाम कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। इस संदर्भ में जब रामटहल चौधरी से बातचीत की गयी, तो उनका कहना था कि अभी सोच रहे हैं। पहले कांग्रेस से वह इस्तीफा देंगे। उसके बाद ही आगे का रास्ता तय करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढुल्लू ने 200 एकड़ जमीन पर किया है जबरन कब्जा: सरयू
    Next Article बैठने से पहले ड्राइवर ने दौड़ाई कार, बाल-बाल बचे एडीजी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version