Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद
    Jharkhand Top News

    चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहे मौजूद

    adminBy adminApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -चतरा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण ने नामांकन दाखिल किया
    -बाबूलाल, बाउरी, आदित्य साहू समेत अन्य नेता हुए शामिल
    -जनसभा में भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की
    प्रवीण रस्तोगी

    चतरा (आजाद सिपाही)। चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। प्रचंड गरमी और धूप भरी दोपहर में लगभग 12.45 में कालीचरण रोड शो करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, रामदेव सिंह भोक्ता आदि उपस्थित थे। नामांकन के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।

    इंडी गठबंधन परिवार और पैसे के लिए राजनीति करता है: बाबूलाल
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं आप लोगों के समक्ष आग्रह, निवेदन और अपील करने के लिए खड़ा हूं। नामांकन पत्र को कालीचरण सिंह ने दाखिल कर दिया है। आप सब लोगों से निवेदन रहेगा कि इस बार चतरा की जनता को रिकॉर्ड बनाना है। पिछले लोकसभा में जितना वोट एनडीए प्रत्याशी को मिला था, उससे अधिक वोट से इस बार एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाना है। आप कालीचरण सिंह को जिताइये। बाबूलाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमें देश को विकसित भारत बनाना है। समृद्ध भारत बनाना है। यह तभी पूरा होगा, जब देश के प्रधानमंत्री 2024 में भारी मतों से जीतेंगे। इस बार 400 पार लक्ष्य है। बाबूलाल ने कहा कि पीएम मोदी गावों के लिए काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। पिछड़ों के लिए काम कर रहे हैं। किसानों के लिए काम कर रहे हैं। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलायी जा रही हैं। इसलिए भारी मतों से जीता कर 400 पार कराना है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग परिवार और पैसे के लिए राजनीति करते हैं। इसलिए इंडी गठबंधन के अधिकांश नेता आज जेल में हैं। कोई बेल पर है, कोई सजायाफ्ता है। ये लोग भारत के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं। मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग अपना, परिवारवालों का, हित नातों का, पहचानवालों का कीमती वोट भाजपा को दिलाइये, तब जाकर देश के पीएम नरेंद्र मोदी और यह देश और मजबूत बनेगा। आंधी हो या तूफान हो। चाहे कितना भी धूप क्यों ना हो, लेकिन हम सब लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट देने से नहीं चूकें।

    चतरा के बेटे को संसद पहुंचाना है: अमर बाउरी
    प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आपके बेटे कालीचरण सिंह को चतरा लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। आप अपने मत का सही प्रयोग कर के काली बाबू को भारी मतों से जितवायेंगे। चूकियेगा मत। यही संकल्प लेने के लिए, यही आग्रह करने के लिए हम आये हैं। मां भद्रकाली के आशीर्वाद से चतरा के बेटे को संसद पहुंचाना है। बाउरी ने कहा कि यहां के लोगों की मांग पर, बाबूलाल मरांडी के आग्रह पर स्थानीय नेता कालीचरण सिंह को चतरा का प्रत्याशी बनाया गया है। आप कालीचरण सिंह की बुलंद आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम करें।

    400 पार में चतरा का भी एक फूल होगा: शशि भूषण
    पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि देशभर में भाजपा 400 पार करेगी। इन 400 फूलों की माला में एक फूल चतरा से भी होगा। उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा से पिछली बार से 10 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा से दो लाख से अधिक मत भाजपा को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इस बार चतरा लोकसभा में पांच लाख से अधिक मतों से जिता कर भेजने का संकल्प लिया है।

    इतने मतों से जितवाइये कि मैं सदैव आपके सामने झुका रहूं: कालीचरण सिंह
    नामांकन के बाद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस 40 डिग्री तापमान में कार्यकर्तागण नामांकन के कार्यक्रम में बैठे हैं। मुझे आशीष देने के लिए, मुझे जीताने के लिए, मैं जीवन भर अनुग्रह रहूंगा। यह मुझे संवेदनशीलता के साथ याद रहेगा। मुझे टिकट मेरे कारण नहीं मिला है। मुझे टिकट तो आप जनता की उम्मीदों ने दिलायी है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश भी करूंगा। जनता की आवाज को बाबूलाल मरांडी ने पूरी संवेदनशीलता से सुनी। भाजपा आलाकमान के आगे मेरा नाम सुझाया। मैं बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं जिंदगी भर याद रखूंगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार मेरे छोटे भाई सुनील सिंह ने 3.77 लाख से चुनाव जीता था, इस बार आप मुझे इतने भारी मतों से विजयी बनाइये कि मेरा सर आपके सामने नतमस्तक रहे। मैं वादा करता हूं कि में क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का छाप है : पीएम
    Next Article 400 पार में चतरा का भी एक फूल होगा: शशि भूषण
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version