Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश की जय जयकार तभी होगी जब नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    देश की जय जयकार तभी होगी जब नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को गिरिडीह के गांडेय स्थित लेद हटिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की जय जयकार पूरी दुनिया में हो रही है। देश की जय जयकार तभी होगी जब नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

    मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध भारत बनाएंगे। प्रधानमंत्री की सोच है कि हर व्यक्ति को भोजन मिलना चाहिए। बीमार होने पर उनका बेहतर इलाज होना चाहिए। ऐसे भारत को बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल को देखेंगे तो स्पष्ट होगा कि आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इतना काम नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां बहनों की इज्जत का भी ख्याल रखा। हर घर में शौचालय बनवाया। गैस का कनेक्शन दिया। गरीबों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास दिया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले आतंकवादी हमले देश पर होते थे। तब केंद्र सरकार कभी अमेरिका जाती थी तो कभी यूएनओ जाती थी। कहती थी कि हमारे यहां बम विस्फोट हो गया है। पूरी दुनिया भारत पर हंसती थी। वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तब उन्होंने कहा कि बाहर से एक भी आतंकवादी यदि यहां हमला करेगा तो उसे घुसकर मारेंगे। जब देश में एक दो घटना हुई तब सेना के जवानों ने घुसकर मारा। इसके बाद इंडी गठबंधन के लोग इसका सबूत मांगने लगे। यह लोग देश विरोधी हैं। विकास विरोधी हैं। इन लोगों से सावधान रहना होगा।

    मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग झारखंड और विकास विरोधी हैं। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई देश आजाद होने के समय से चल रहा था। कांग्रेस 50-60 साल तक सत्ता में रही लेकिन झारखंड अलग राज्य का निर्माण नहीं किया। झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वालों को खरीद लिया। फिर उन्हें जेल में भेज दिया लेकिन झारखंड राज्य नहीं बनाया। भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। भाजपा जो करती है, वह करती है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को फिर से रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजना है। विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी दिलीप वर्मा को विजय बनाना है। दोनों ही बार कमल छाप पर वोट देना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मेंद्र तिवारी भाजमो से रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे
    Next Article रांची में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी , 15 बच्चे घायल
    admin

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version