Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जायेगी: कल्पना
    Jharkhand Top News

    गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जायेगी: कल्पना

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के एक दिन पहले कल्पना सोरेन ने रविवार को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और रुपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। साथ ही सिंबल भी लिया। पार्टी ने गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। वह 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया के जरिये इस सूचना को साझा भी किया। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के एक्स पर फोटो पोस्ट करते लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो। झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाले सच्चे सिपाही हेमंत जी की जीवन संगिनी, मैं कल्पना मुर्मू सोरेन, झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करती रहूंगी। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय विधानसभा की तस्वीर बदली जायेगी।
    चुनावी सभा को सीएम चंपाई सोरेन करेंगे संबोधित
    झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को बताया कि कल्पना सोरेन के नामांकन दाखिल किये जाने के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बंसत सोरेन, बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मथुरा महतो, माले विधायक विनोद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य इंडी गठबंधन के नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्चा भरने के बाद पेपरवाटाड मैदान में चुनावी सभा होगी। चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयराम महतो 1 मई को गिरिडीह से करेंगे नामांकन
    Next Article जंगलराज के कारण हजारों का पलायन: बाबूलाल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version