Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2024: सुनील नरेन ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे
    स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2024: सुनील नरेन ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, लसिथ मलिंगा को छोड़ा पीछे

    adminBy adminApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नरेन ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक विशेष स्थान पर सर्वाधिक विकेट लेने के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

    नरेन ने केकेआर की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान गेंद से प्रभावित किया और अपने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 1 विकेट किया। उन्होंने पहली पारी में अक्षर पटेल का विकेट लिया, जो आईपीएल में प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स पर उनका 69वां विकेट था, जो कि लीग में किसी विशेष स्थान पर किसी गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे अधिक विकेट है। उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए वानखेड़े में 68 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा दिल्ली में 58 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल बेंगलुरु में 52 विकेट लेकर चौथे स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह वानखेड़े में 49 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

    मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ औऱ दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन बनाए। कुलदीप के अलावा पंत ने 27 रन बनाए।

    केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। वरूण के अलावा वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा ने 2-2 और सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट लिया।

    जवाब में केकेआर ने फिल साल्ट (68) के अर्धशतक और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और वेंकटेश अय्यर (23) के पारियों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया।

    इस जीत के साथ, केकेआर अब आईपीएल 2024 अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिणी भारत में भाजपा रचेगी इतिहासः राजीव चंद्रशेखर
    Next Article दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित की टीम, एडेन मार्करम होंगे कप्तान
    admin

      Related Posts

      विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी

      May 13, 2025

      आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल

      May 13, 2025

      विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version