-झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
-जमशेदपुर से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती को जीताने की अपील की
आजाद सिपाही संवाददाता
घाटशिला। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अधीन सभी 6 विधानसभा सीटों से भाजपा को उखाड़ फेंका गया था। एक बार फिर वही ताकत दिखाना है। इस बार लोकसभा चुनाव में भी उसी तरह से भाजपा को जमशेदपुर क्षेत्र से हराना है। यहां से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इस लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री गुरुवार को घाचशिला में विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
जमशेदपुर से पार्टी प्रत्याशी समीर मोहंती की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रत्याशी समीर मोहंती, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबूलाल सोरेन समेत झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। चंपाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता को गुमराह किया है। देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। ऐसे में आइएनडीआइए गठबंधन ही देश का बेहतर विकास कर सकता है। उन्होंने बूथ कमेटी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कार्यकतार्ओं को जिम्मेवारी पूर्वक काम करने निर्देश भी दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

