Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों के लिए 1717 उम्मीदवार मैदान में
    देश

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों के लिए 1717 उम्मीदवार मैदान में

    adminBy adminMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    चुनाव आयोग के अनुसार चौथे चरण के मतदान के लिए कुल 4,264 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच-पड़ताल के बाद 1970 नामांकन वैध पाए गए। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल थी। 253 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद कुल 1717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    इस चरण में तेलंगाना में 17 संसदीय क्षेत्रों से अधिकतम 1,488 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद 25 संसदीय क्षेत्रों से 1,103 नामांकन के साथ आंध्र प्रदेश का स्थान था। तेलंगाना में 7-मलकजगिरी संसदीय क्षेत्र में अधिकतम 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। इसके बाद उसी राज्य में 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर में प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। चौथे चरण के लिए एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

    इस चरण में इन सीटों पर होगा मतदानः

    आंध्र प्रदेश: दक्षिणी राज्य की सभी 25 सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इनमें अमलापुरम, अनाकापल्ले, अनंतपुर, अराकू, बापटला, चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, हिंदूपुर, कडपा, काकीनाडा, कुरनूल, मछलीपट्टनम, नंदयाल, नरसरावपेट, नरसापुरम, राजमपेट, श्रीकाकुलम, तिरूपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और विजयनगरम शामिल हैं।

    बिहार: राज्य की पांच सीटों जिनमें बेगूसराय, दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर और उजियारपुर शामिल हैं। इन पर 13 मई को मतदान होगा।

    जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लोग 13 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    मध्य प्रदेश: यहां 29 में से आठ सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें देवास, धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन शामिल हैं।

    झारखंड: खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में सोमवार (13 मई) को मतदान होगा।

    महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 48 लोकसभा सीटों में से 11 पर वोट डाले जाएंगे। इनमें अहमदनगर, औरंगाबाद, बीड, जलगांव, मावल, नंदुरबार, पुणे, रावेर, शिरडी और शिरूर शामिल हैं।

    ओडिशा: बरहामपुर, कालाहांडी, कोरापुट और नबरंगपुर चार सीटों पर इस चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

    तेलंगाना: चौथे चरण में सभी 17 सीटों (आदिलाबाद, भोंगिर, चेवेल्ला, हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, महबूबाबाद, महबूबनगर, मल्काजगिरी, मेडक, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ले, सिकंदराबाद, वारंगल और ज़हीराबाद) पर मतदान होगा।

    उत्तर प्रदेश: उप्र में 13 मई को 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें अकबरपुर, बराइच, धौरहरा, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, खीरी, मिश्रिख, सीतापुर, शाहजहांपुर और उन्नाव शामिल हैं।

    पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान होगा। इनमें आसनसोल, बहरामपुर, बर्धमान, दुर्गापुर, पुरबा, बीरभूम, बोलपुर, कृष्णानगर और राणाघाट शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में गोलघर के पास झुग्गियों में लगी आग, गैस सिलेंडर में विस्फोट से सहमे में लोग
    Next Article मुंबई के अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर एनसीडब्ल्यू ने महाराष्ट्र सरकार से मांगी रिपोर्ट
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version