Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»एफबीआई का पूर्व एजेंट कामरान फरीदी रिहा, अमेरिका से लौटना होगा पाकिस्तान
    दुनिया

    एफबीआई का पूर्व एजेंट कामरान फरीदी रिहा, अमेरिका से लौटना होगा पाकिस्तान

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व हाई-प्रोफाइल एजेंट कामरान फरीदी को अदालत ने फ्लोरिडा जेल से लगभग चार साल बाद सशर्त रिहा कर दिया। कामरान को इस साल अगस्त से पहले पाकिस्तान लौटना होगा। पाकिस्तान के जिओ न्यूज की वेबसाइट पर इस पर विस्तार से चर्चा की गई है।

    जिओ न्यूज ने अदालत के आदेश पर आधारित रिपोर्ट में कहा है कि न्यूयॉर्क के दक्षिण जिले के जिला न्यायाधीश कैथी सीबेल ने फरीदी को 84 महीने की मूल सजा काटने से 72 महीने पहले रिहा करने का आदेश दिया। कामरान फरीदी कभी कराची का स्ट्रीट गैंगस्टर रहा है।अमेरिकी सरकार ने न केवल उसकी नागरिकता रद्द कर दी है, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात और तुर्किये में उसके दो निवास परमिट भी रद्द किए जा चुके हैं।

    जेल से रिहा होने के बाद कामरान फ्लोरिडा में अपनी पत्नी केली के साथ रह रहा है। कामरान ने कहा है कि रिहाई पर अदालत ने कई शर्त लगाई हैं।उनमें प्रमुख है नागरिकता छोड़ना। यह नागरिकता 1990 के दशक की शुरुआत में एफबीआई के लिए काम करने के लिए सहमत होने के बाद मिली थी। फरीदी को 09 दिसंबर, 2022 को न्यूयॉर्क के वेस्टचेस्टर में तीन पूर्व एफबीआई सहयोगियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अगस्त, 2018 को लंदन में कराची के व्यवसायी जाबिर मोतीवाला की गिरफ्तारी में फरीदी की भूमिका रही है। फरीदी ने एफबीआई एजेंट की भूमिका में पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों में आतंकवाद विरोधी अभियान से जुड़ा रहा है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 1995 से फरवरी 2020 तक एफबीआई के लिए काम करने वाले फरीदी का पतन 02 मार्च, 2020 को शुरू हुआ। अगले दिन उसे अपनी पत्नी केली के साथ मियामी से यूके में प्रवेश करने की कोशिश करते समय लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसने लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले मोतीवाला के लंदन के वकीलों से बात की थी। मोतीवाला उस समय अमेरिका में प्रत्यर्पण की प्रतीक्षा में बेलमार्श जेल में बंद था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेर रात बोरी में बंद मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए किया क्वालीफाई
    admin

      Related Posts

      ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा

      May 21, 2025

      अमेरिका के मशहूर टेलीविजन अभिनेता जॉर्ज वेंड्ट का 76 वर्ष की आयु में निधन

      May 21, 2025

      इजराइल का लक्ष्य हमास के आतंकी पंजों से 58 बंधकों को छुड़ाना

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version