Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लालू यादव घोटाले में जेल जा चुके और उनके साथी भ्रष्टाचार कर रहे : अमित शाह
    राज्य

    लालू यादव घोटाले में जेल जा चुके और उनके साथी भ्रष्टाचार कर रहे : अमित शाह

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना बिहार। राज्य में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के नरघोघी में नित्यानंद राय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता के स्वार्थ के कारण लालू यादव कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। वो चारा घोटाले, अलकतरा घोटाले और जमीन के बदेल नौकरी देने के मामले में जेल जा चुके हैं जबकि उनके सभी साथी भी भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं।

    अमित शाह ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन के मंत्री के सचिव के नौकर के पास से 30 करोड़ रुपये मिले। इससे दो महीने पहले कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपये मिले थे। इससे कुछ देर पहले ही ममता बनर्जी के मंत्री के घर से 51 करोड़ रुपये मिले थे। मैं लालू यादव को कहना चाहता हूं कि इसी कांग्रेस ने पिछड़ों का विरोध किया। मंडल कमीशन का विरोध किया। पिछड़ा समाज के विरोधी कांग्रेस की गोद में लालू व इनके बेटे बैठे हैं। भाजपा ने सबसे पहले पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री बनाया है। गरीब चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनाया है।

    अमित शाह ने कहा कि लालू के लालटेन व पंजे के साथ अन्याय, भूखमरी, गरीबी तो एनडीए के साथ आने पर डबल इंजन सरकार मिलेगी जो बिहार को आगे बढ़ाएगी। आज केंद्र सरकार में 27 पिछड़े वर्ग के मंत्री हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछड़ा समाज की सबसे विरोधी पार्टी कांग्रेस पार्टी है। बिहार के वंचितों, पिछड़ों और दलितों के नेता कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जननायक भारत रत्न बनाने का काम किया। मोदी ने नीट, मेडिकल और एम्स दाखिले में पिछड़े और अति पिछड़े समाज को आरक्षण दिया।

    अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े समाज के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और रातों-रात पूरे मुस्लिम समुदाय को बिना पिछड़ेपन का सर्वेक्षण कराए पिछड़ा घोषित कर दिया गया और पिछड़े समुदाय का पांच प्रतिशत आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया गया। हमारी सरकार कर्नाटक में बनी तो उसे समाप्त कर पिछड़ों को फिर से उसका लाभ दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों और पिछड़ों के लिए काम किया। कर्पूरी ठाकुर ने मैथिली भाषा को सम्मान देने की मांग की थी और अटल ने मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में जगह दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोपः सीएस को इडी का लिखा पत्र नोटों की गड्डी में मिला
    Next Article मंत्री जी के संरक्षण से खुद को बादशाह अकबर समझने वाला भी इडी की रडार पर, संताल में है कारोबार
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version