Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वॉकाथन में शामिल हुए अधिकारी
    Jharkhand Top News

    शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वॉकाथन में शामिल हुए अधिकारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़  । मतदान में शहरी क्षेत्र का मतदाता हमेशा ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से पीछे रह जाता है। जबकि सरकार और समाज के बारे में सबसे अधिक सजग शहरी वोटर ही है। वोट के दिन बूथ पर जाने के बदले वह मतदाता छुट्टियां मनाने चला जाता है। इस बार शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को भी बूथ तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने अवेयरनेस कार्यक्रम किया। मंगलवार की सुबह वॉकाथन में अधिकारी शामिल हुए। पुलिस लाइन से सुभाष चौक तक पैदल चलकर अधिकारी पहुंचे और लोगों से 20 मई को वोट डालने की अपील की।

     

    लोगों में बांटा गया इनविटेशन कार्ड, दिलाई शपथ

    वॉकाथन के बाद सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के बीच डीसी चंदन कुमार और एसपी डॉ बिमल कुमार ने इनविटेशन कार्ड भी बांटा गया। इस इनविटेशन कार्ड में 20 मई को बूथ पर जाकर वोट करने की बात कही गई है। इसके अलावा सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए शपथ दिलाई गई।

    85 प्रतिशत वोट करने का रखा गया लक्ष्य

    कार्यक्रम के दौरान डीसी चंदन कुमार ने कहा कि इस बार रामगढ़ जिला क्षेत्र में 85% मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य तभी संभव है जब शहरी क्षेत्र में रहने वाला मतदाता घर से निकलकर बूथ तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मतदान प्रतिशत देखें तो ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उनके मुकाबले शहरी क्षेत्र के काफी कम मतदाताओं ने वोट डाले हैं। लेकिन इस बार इस उदासीनता को खत्म करना है। हर मतदाता वोट डाले और वह अपने आसपास के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करे। उन्होंने कहा कि इस बार दिन भर मतदान होना है। इसलिए आधे घंटे का समय निकालकर मतदान जरूर करें।

    गोद में बच्चा लेकर एसडीओ की पत्नी ने किया वॉक

    वॉकाथन में रामगढ़ के एसडीओ आशीष गंगवार और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ शामिल हुए। उनको देखकर आम नागरिकों ने भी चुनाव के इस महापर्व की गंभीरता को समझा। पुलिस लाइन से सुभाष चौक की दूरी 1.6 किलोमीटर है। एसडीओ और उनकी पत्नी ने बच्चे को गोद में लेकर पैदल मार्च किया और लोगों से 20 मई को मतदान करने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफेज-2 जलापूर्ति योजना में सांसद, विधायक व वार्ड पार्षदों की भूमिका अविस्मरणीय: प्रथम उपमहापौर
    Next Article प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में झारखंड के मंत्री के पीएस और नौकर को गिरफ्तार किया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कोकर में युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

      June 13, 2026

      Impact of Foreign Direct Investment on the Industrial Development of Jharkhand

      June 13, 2026

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version