Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»कोलकाता में खराब मौसम के कारण केकेआर का चार्टर विमान गुवाहाटी डायवर्ट किया गया
    स्पोर्ट्स

    कोलकाता में खराब मौसम के कारण केकेआर का चार्टर विमान गुवाहाटी डायवर्ट किया गया

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की चार्टर फ्लाइट को सोमवार शाम कोलकाता में खराब मौसम के कारण गुवाहाटी के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

    श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर की टीम रविवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 98 रनों से हराने के बाद कोलकाता वापस जा रही थी।

    केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यात्रा अपडेट दिया और लिखा कि वे वर्तमान में गुवाहाटी हवाई अड्डे के टरमैक पर खड़े हैं।

    केकेआर ने एक्स पर लिखा, “यात्रा अपडेट: खराब मौसम के कारण लखनऊ से कोलकाता जाने वाली केकेआर की चार्टर फ्लाइट को गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट वर्तमान में गुवाहाटी हवाई अड्डे के टरमैक पर खड़ी है। जल्द ही और अपडेट दिए जाएंगे।”

    कोलकाता स्थित फ्रैंचाइज़ी आईपीएल 2024 में अपने आगामी मैच में शनिवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (एमआई) से भिड़ेगी।

    लखनऊ और कोलकाता के बीच मैच की बात करें तो इस मैच में एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना। नरेन के 81 रनों के अलावा फिल साल्ट (14 गेंदों में 32 रन, पांच चौके और एक छक्का), अंगकृष रघुवंशी (26 गेंदों में 32 रन, तीन चौके, एक छक्का) और रमनदीप सिंह (छह गेंदों में 25* रन, एक चौका और तीन छक्का) की ठोस पारियों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए।

    एलएसजी के लिए नवीन-उल-हक ने 3 और यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक विकेट मिला।

    236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। मार्कस स्टोइनिस (21 गेंदों में 36 रन, चार चौके और दो छक्के) और कप्तान केएल राहुल (21 गेंदों में 25 रन, तीन चौके) एलएसजी की ओर से शीर्ष स्कोरर रहे, जिसकी बदौलत टीम 16.1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई।

    केकेआर के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleताशकंद में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
    Next Article जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को कोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक
    admin

      Related Posts

      बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी

      August 5, 2025

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      • यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version