Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, रांची में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की जड़ तक पहुंचना होगा
    Top Story

    झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, रांची में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की जड़ तक पहुंचना होगा

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने रांची शहर में ड्रग्स की खरीद-बिक्री को लेकर मौखिक नाराजगी जताते हुए कहा कि राजधानी रांची में ड्रग्स का कारोबार रुक नहीं रहा है। रांची एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी राजधानी में ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर रोक नहीं लग पा रहे हैं। ड्रग्स बिक्री के मुख्य सूत्रधार पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। ड्रग्स की खरीदी-बिक्री की जड़ तक पुलिस को पहुंचना होगा।

    कोर्ट ने कहा कि पुलिस केवल छोटे-छोटे ड्रग्स विक्रेताओं को ही पकड़ रही है। ड्रग्स की खरीद-बिक्री के मुख्य सूत्रधार अभी भी खुले घूम रहे हैं, जिस कारण ड्रग्स के कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। कोर्ट ने मामले में डीजी सीआईडी को ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर रोकथाम पर एक्शन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले में झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी झालसा को प्रतिवादी बनाया है।

    कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि रांची में जिन थाना क्षेत्रों में ड्रग्स की खरीद-बिक्री अभी भी चल रही है वहां के थाना इंचार्ज ने क्या कार्रवाई की है। इसके अलावा जो पुलिस अधिकारी ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने में असफल रहे उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 मई निर्धारित की है। साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी ड्रग्स की रोकथाम पर राज्य की पुलिस एजेंसी के साथ मिलकर कार्रवाई करने को कहा है।

    राजधानी रांची में ड्रग्स की खरीद-बिक्री को लेकर छपी खबर को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए रांची एसएसपी को ड्रग्स कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। खंडपीठ ने कहा था कि सुखदेव नगर थाना इलाके में जो भी ड्रग्स के कारोबार करने वाले दुकानदार या अन्य लोग शामिल है उन्हें चिह्नित किया जाए और उनकी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाए। कोर्ट ने राज्य सरकार से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर रिपोर्ट मांगी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री आलमगीर के पीएस संजीव और जहांगीर छह दिनों की इडी रिमांड पर
    Next Article कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढ़ेर, तलाशी अभियान जारी
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version