Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 08 मईः जब यूरोप में मनाया गया विजय दिवस
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 08 मईः जब यूरोप में मनाया गया विजय दिवस

    adminBy adminMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 08 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख यूरोप के लिए बेहद खास है। समूचे यूरोप में 8 मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया गया था था। तब से यह परंपरा कायम है। दरअसल इसी तारीख को 1945 में जर्मनी की हार के साथ यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ था। हुआ यूं था कि जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद 08 मई को ही जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए थे। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में अगला दिन हो चुका था। इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ। एक अनुमान के मुताबिक दूसरे विश्व युद्ध में कम से कम 5 करोड़ लोगों की मौत हुई। इनमें से ढाई करोड़ सोवियत सेना के जवान और वहां के नागरिक थे।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1886: अमेरिकी फार्मासिस्ट जानएस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

    1933: महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।

    1959: तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा।

    1970: ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया।

    1980: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक उन्मूलन की घोषणा की।

    1999: दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

    2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

    2004: श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया।

    2009: पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।

    2010: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर-भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया। आठ जवान शहीद।

    2018: अमेरिका ने ईरान न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की।

    जन्म

    1828: मानव सेवा के कार्यों के लिए पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हेनरी डयूनेन्ट।

    1929: भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी।

    निधन

    1794: ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव की टिप्पणी पर भाजपा का वार, कहा- मुस्लिम आरक्षण का जिन्न चिराग से आया बाहर
    Next Article लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में शाम पांच बजे तक 60.19 प्रतिशत मतदान
    admin

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version