Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राहुल गांधी ने ग्रेजुएट को हर साल एक लाख रुपये और युवाओं को पक्की नौकरी देने का किया वादा
    झारखंड

    राहुल गांधी ने ग्रेजुएट को हर साल एक लाख रुपये और युवाओं को पक्की नौकरी देने का किया वादा

    adminBy adminMay 7, 2024Updated:May 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला (झारखंड)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा के बाद गुमला जिले के बसिया के कोनबीर एनएचपीसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए लोहरदगा से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के लिए वोट मांगे। साथ ही केंद्र में सरकार बनने पर नौकरी का अधिकार देने, ग्रेजुएट के खाते में हर साल एक लाख रुपये डालने और बेहतर काम करने वालों की नौकरी पक्की करने का वादा किया।

    राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे युवाओं के लिए ऐसी योजना लाएंगे कि उनकी पहली नौकरी पक्की मिलेगी। ये नौकरी देश के अच्छे प्राइवेट संस्थानों में दी जाएगी। साथ ही कहा कि वे सेना से अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे और सबके लिए एक जैसी नौकरी होगी। उन्होंने किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान की बात कही। साथ ही कहा कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है लेकिन भाजपा आपको वनवासी कहती है।

    राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों की भाषा-संस्कृति को कुचलना चाहती है जबकि कांग्रेस उनकी उनका संरक्षण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में भी कई खामियां हैं। सरकार बनी तो एक टैक्स सिस्टम बनाएंगे। राहुल ने कहा कि मनरेगा में 250 रुपये मजदूरी मिलती है। यह हमारी योजना थी। नरेन्द्र मोदी इसको ठीक से लागू नहीं करते। हमारी सरकार बनी तो मनरेगा में 400 रुपये मजदूरी मिलेगी। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाओं की राशि दोगुनी करेंगे। किसानों का कर्जा मोदी सरकार ने माफ नहीं किया। हमारी सरकार बनी तो गरीब किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही एमएसपी देंगे।

    नोटबंदी, गलत जीएसटी और अग्निवीर सिस्टम से युवाओं का हक मारा गया

    राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और अग्निवीर सिस्टम से युवाओं का हक मारा गया है। आज युवा ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे हैं। चेहरा अच्छा नहीं तो नौकरी से निकाल देते हैं। हम सरकार में ठेकेदारी प्रथा खत्म करेंगे। पेंशन के साथ नौकरी देंगे। अमीर परिवार के बच्चे जॉब मार्केट में जाने से पहले एक साल की नौकरी करते हैं। इसके बाद अच्छा काम करने पर उनकी नौकरी कंपनियों में पक्की हो जाती है। इससे सबक लेते हुए हम हर वर्ग के ग्रेजुएट युवाओं को पहली नौकरी का अधिकार देंगे।

    आपको निर्णय लेना है, अडानी-मोदी की सरकार बने या किसानों-गरीबों की

    राहुल गांधी ने कहा कि आपको निर्णय लेना है कि अडानी और मोदी की सरकार बनानी है या किसान, गरीब, दलित, पिछड़ों की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का आदिवासी समाज के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। इंदिरा गांधी हमेशा आदिवासी समाज की चिंता करती थीं। हमारी सरकार बनी तो सरना कोड लागू कर देंगे। साथ ही कहा कि दिल्ली में मैं आपका सैनिक हूं। आप मुझे बताओ। मैं पूरी कोशिश करके आपका काम पूरा करुंगा। आपके जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ूंगा।

    राहुल गांधी ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहले गरीब परिवारों की एक सूची बनेगी। इसमें हर परिवार की एक महिला के अकाउंट में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उनके अकाउंट में हर महीना आठ हजार 500 रुपये दिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल, एक की मौत
    Next Article स्क्रूटनी में तीन प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकार
    admin

      Related Posts

      धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

      May 6, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

      May 6, 2026

      सीसीएल में हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका, 50 करोड़ क्लब के करीब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version