Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड हाई कोर्ट से विष्णु अग्रवाल ने पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका को लिया वापस
    Top Story

    झारखंड हाई कोर्ट से विष्णु अग्रवाल ने पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका को लिया वापस

    adminBy adminMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बरियातू की चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल ने पीएमएलए कोर्ट द्वारा चीन जाने की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया। झारखंड हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा कि जिस अवधि के लिए चीन जाने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने का आग्रह पीएमएलए कोर्ट से किया गया था, वह अवधि बीत चुकी है। ऐसे में इस याचिका का कोई औचित्य नहीं है।

    इसपर विष्णु अग्रवाल ने इस याचिका को वापस ले लिया। हालांकि, हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को छूट दी कि यदि वह किसी दूसरी तिथि में व्यापारिक कार्यों से विदेश जाना चाहता है तो वह पीएमएलए की विशेष अदालत में पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर नया आवेदन दाखिल कर सकता है। कोर्ट ने पीएमएलए की विशेष अदालत को इस आवेदन को जल्द निष्पादित करने का दिशा-निर्देश भी दिया।

    विष्णु अग्रवाल ने व्यापार के सिलसिले में 12 अप्रैल को चीन जाने के लिए पीएमएलए की अदालत में जमा पासपोर्ट जारी करने का आवेदन दिया था। पीएमएलए की अदालत में उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। विष्णु अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के तहत उनका पासपोर्ट पीएमएलए की कोर्ट में जमा है। विष्णु अग्रवाल जेल जाने के बाद वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं। विष्णु अग्रवाल जिस मामले में आरोपित हैं उस मामले में आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किए जाने हैं। विदेश जाने के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोक्ताओं ने नंगे पांव आग में चल दिखाई आस्था
    Next Article दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने किया नामांकन
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा छोड़ सैंकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत
      • सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा
      • सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल
      • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
      • वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version