Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच रफाह के बाहर संघर्ष जारी
    दुनिया

    इजराइल सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच रफाह के बाहर संघर्ष जारी

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शहर पर बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व हमले के खिलाफ

    यरुशलम। मिस्त्र की सीमा पर स्थित रफाह शहर पर इजराइली सेना के बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व इस हमले के खिलाफ नजर आ रहा है। हालांकि रफाह के बाहरी इलाके में इजराइली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इस संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए हैं। इस बीच लगभग 1,10,000 लोगों के रफाह छोड़कर खान यूनिस के नजदीक सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना है। संयुक्त राष्ट्र ने रफाह में इजराइली कार्रवाई से भारी खून

    खराबे की आशंका जताते हुए गंभीर चिंता जताई है। इजराइल की युद्ध संबंधी निर्णय लेने वाली कैबिनेट ने रफाह में सैन्य कार्रवाई को बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव पारित कर दिया है। सोमवार से रफाह के पूर्वी भाग में इजराइली सेना की कार्रवाई चल रही थी। अब माना जा रहा है कि इजराइली सेना किसी भी समय बड़ा हमला बोलकर रफाह शहर में घुस सकती है। इस दौरान हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप के लड़ाकों से उसका टकराव हो सकता है। इस टकराव में बड़ी संख्या में निर्दोष फलस्तीनी मारे जा सकते हैं। इस समय करीब 13 लाख बेघर फलस्तीनी रफाह में शरण लिए हुए हैं। भारी खूनखराबे की आशंका से अमेरिका सहित दुनिया के लगभग सभी देश रफाह में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ हैं लेकिन इजराइल बिना किसी के समर्थन के अकेले ही लड़ने को तैयार है। इस बीच इजराइली सेना ने रफाह क्रॉसिंग पर खाद्य पदार्थों से लदे ट्रक रोक दिए।

    रफाह पर कार्रवाई से पहले राहत सामग्री लेकर जा रहे इन ट्रकों को रोका गया है। इसके कारण गाजा में लोगों के भूखमरी का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही इन ट्रकों में लदा सामान भी खराब हो रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र आमसभा अब फलस्तीन को नए अधिकार और सुविधाएं देने पर विचार करेगी। साथ ही सुरक्षा परिषद से अनुरोध करेगी कि वह फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र के 194 वें सदस्य के रूप में मान्यता दे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव 19 मई को
    Next Article मालदीव के राष्ट्रपति प्रवक्ता ने कहा, भारत ने अपने सभी सैनिक वापस बुलाए
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025

      सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार

      July 2, 2025

      ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version