Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जय श्री राम नारे लगाते पहुंच रही भीड़
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में जय श्री राम नारे लगाते पहुंच रही भीड़

    adminBy adminMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कानपुर के मतदाताओं से अपील करने के लिए कुछ ही देर में कानपुर के बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचने वाले हैं। उनकी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार पूरी रात पार्टी नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।शनिवार को जनसभा स्थल पर जय श्री राम के नारों के साथ भीड़ पहुंच रही है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

    भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने बताया कि सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्षों के साथ आज भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में कानपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

    दीपू पांडे ने कहा कि सभी वार्ड में 100 मोटरसाइकिलों के साथ एक जगह एकत्र होकर पूरे वार्ड में जुलूस बनाकर घूमते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, दो बातें न जाना भूल राम का मंदिर कमल का फूल… नारों से पूरे शहर में एक माहौल बनाने का भी काम कर रहे हैं।

    कानपुर के पूरे शहर में घरों में झंडे व गेट बना कर सजाया

    कानपुर उत्तर के तीन विधानसभाओं के 12 मंडलों के अध्यक्षों को एक जगह 500 लोगों के साथ एकत्रित हो कर पूरे मंडल में गगनभेदी नारों के साथ मोदी-योगी जिंदाबाद पूरा वातावरण भाजपा के पक्ष में बनाते हुए कार्यकर्ता जनसभा में पहुंच रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चे की महिलाएं भी जनसभा में पहुंच रही हैं। सभी मोर्चों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को भी 2000 लोगों को लाने की जिम्मेदारी मोर्चा अध्यक्षों को दी गई है। इसके साथ ही सभी मठ-मंदिर के महंत एवं संतों को आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : लेदर सिटी कानपुर में भाजपा हैट्रिक लगाएगी या कांग्रेस करेगी वापसी!
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की वैज्ञानिकों को दी बधाई
    admin

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version