रांची। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का कांटाटोली के सुल्तान कालोनी स्थित मुजीब कुरैशी के आवास पर महिलाओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने प्रत्याशी की जीत के लिए आशीर्वाद दिया। यशस्विनी सहाय ने कहा कि आपकी बेटी रांची लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरी है। पिता सुबोधकांत सहाय के अधूरे कार्य को पूरा करुंगी और आपके विस्वास पर खरा उतरुंगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि 25 मई को पहले हाथ छाप में कांग्रेस को मतदान करें, फिर जलपान करें। मौके पर शबनम परवीन, शहजादी परवीन, रानी परवीन, आलिया नाज, सहिदा नाज सहित अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

