Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित की जमानत पर कांग्रेस-बीजेपी भिड़ीं
    Top Story

    मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित की जमानत पर कांग्रेस-बीजेपी भिड़ीं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 21, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में कर्नल प्रसाद पुरोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। 9 साल पुराने इस मामले में एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के शासनकाल में एक-एक कर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े आरोपियों को क्लीनचिट दी जा रही है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस पर कथित ‘हिंदू आतंकवाद’ के नाम पर साजिश कर बेगुनाहों को फंसाने का आरोप लगाया है।

    29 सितंबर 2008 को मालेगांव ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हुई थी। इस केस में साध्वी प्रज्ञा के साथ कर्नल पुरोहित भी आरोपी हैं। साध्वी प्रज्ञा को पहले ही जमानत मिल गई है। अब कर्नल पुरोहित को जमानत मिलने के बाद मामला गरमा गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने एक अहम बात कही है। उनका कहना है कि कर्नल पुरोहित को मिली बेल के पीछे दो वजहें हो सकती हैं। एक, ट्रायल कोर्ट 8 साल बीत जाने के बावजूद चार्ज फ्रेम नहीं कर सका। दूसरा, दो अलग-अलग जांच एजेंसियों (ATS, NIA) ने विरोधाभासी तथ्य रखे।

     

    कांग्रेस ने हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को बचाने का आरोप लगाया
    कर्नल पुरोहित को जमानत मिलने का फैसला सामने आते ही कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सारे ब्लास्ट केसों में बीजेपी की सरकार संघ से जुड़े आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने एनआईए को भी कठघरे में खड़ा किया है। दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा कि एनआईए चीफ को दो बार एक्सटेंशन इसी वजह से दिया जा रहा था। कांग्रेस नेता ने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें इनाम मिल सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि बेल मिलने का यह मतलब नहीं है कि आपको बरी कर दिया गया है और आप निर्दोष हैं।

    ओवैसी बोले, पुरोहित के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य
    कर्नल पुरोहित की जमानत पर एमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी नाखुशी जाहिर की है। ओवैसी ने कहा है कि मालेगांव ब्लास्ट मामले में कर्नल पुरोहित के खिलाफ पूरे साक्ष्य हैं। ओवैसी ने कहा कि जनवरी 2009 में एटीएस ने जो चार्जशीट फाइल की थी उसमें सारे सबूतों का जिक्र था, ऑडियो-विडियो का जिक्र। एटीएस चार्जशीट के हवाले से ओवैसी ने कहा कि ब्लास्ट के लिए 4 बैठकें आयोजित की गई थीं और उन सबमें कर्नल पुरोहित मौजूद थे।

    ओवैसी ने पीएम पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2014 में जबसे मोदी देश के पीएम बने हैं आप ऐसे केसों का एक पैटर्न देख सकते हैं जिनमें हिंदू संगठनों से जुड़े आरोपियों को राहत मिली है। ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट में साक्ष्य रखे या नहीं, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि पुरोहित के खिलाफ कई साक्ष्य थे।

    सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि एनआईए की विश्वसनियता सवालों के घेरे में है। येचुरी ने कहा कि एनआईएन ने जिनपर केस दर्ज कराया, आज उन्हीं को जमानत मिल रही है। येचुरी ने राजनाथ सिंह के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ एनआईए की कार्रवाइयों की तारीफ की थी। येचुरी ने सवाल किया आज वही एनआईए जिन्हें दोषी बताती है, वे छूट रहे हैं।

    ‘हिंदू आतंकवाद’ पर कांग्रेस की साजिश बेनकाब: बीजेपी
    बीजेपी ने कर्नल पुरोहित की जमानत के बाद कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिंदू आतंकवाद जैसे शब्द का गठन किया था। देश के तत्कालीन गृहमंत्री ने सोनिया गांधी की उपस्थिति में इसका जिक्र किया था। बाद में पी चिदंबरम ने भी इसे हवा दी थी। राहुल गांधी ने भी अमेरिकी राजदूत से कहा था कि उन्हें ‘हिंदू आतंकवाद’ से डर लगता है। संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस की साजिश बेनकाब हो गई।

    गौरतलब है कि 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट केस के बाद से ही कर्नल पुरोहित जेल में हैं। अब 9 साल बाद वह जेल से बाहर निकलेंगे। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुरोहित की जमानत याचिका ठुकरा दी थी। इस महीने 17 अगस्त को मामले की सुनवाई पूरी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि NIA ने कर्नल पुरोहित की जमानत का विरोध किया था। इस मामले में दूसरी आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भी जमानत मिली हुई है। पुरोहित को मिली जमानत का एक आधार यह भी बना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबवाना उपचुनाव पर पीएम नरेंद्र मोदी की नजर, केजरीवाल का भविष्य भी दांव पर
    Next Article सुशांत सिंह की न्यूयार्क की यह फोटो उठा रही है कई सवाल, उनके संग कौन है यह मिस्ट्री गर्ल!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रंगदारी और नशेबाजी के विवाद में दो जगहों पर फायरिंग

    May 27, 2026

    धनबाद के चौधरी स्वीट्स में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    May 27, 2026

    महुआ शराब के गैस से एक ही परिवार के तीन की मौत

    May 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version