मेदिनीनगर। पलामू में हुए एक विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गयी है। मनातू थाना क्षेत्र में कबाड़ी काटने के दौरान यह विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
पलामू जिला में मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में कबाड़ी काटने के दौरान विस्फोट की घटना हुई है। इस विस्फोट में तीन बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
पलामू एसपी रीश्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ी में विस्फोट की घटना हुई है। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में छोटू नामक व्यक्ति कबाड़ी का कारोबार करता है। रविवार को कबाड़ी समेटकर अपनी दुकान में एक स्क्रैप को काट रहा था, इसी क्रम में विस्फोट की घटना हुई है। एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच से पता चल पायेगा कि विस्फोट की वजह क्या है।
इस धमाके में छोटू खान समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मौके पर दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। मृतक सभी बच्चे छोटू खान के परिवार के सदस्य हैं। जख्मी बच्चों को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया और फिर एंबुलेंस से इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल भेजा गया है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनातू थाना प्रभार निर्मल उरांव मौके के लिए रवाना हो गये। जहां ये घटना हुई है वह सुदूरवर्ती इलाका है। घटनास्थल मनातू थाना से करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि मनातू का इलाका चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

