Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव: चौथे चरण का मतदान शुरू, अजय मिश्र और अखिलेश सहित 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
    राज्य

    लोस चुनाव: चौथे चरण का मतदान शुरू, अजय मिश्र और अखिलेश सहित 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

    adminBy adminMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी और कन्नौज से अखिलेश यादव के अलावा कई दिग्गज समेत 130 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला दो करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।

    उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहांपुर (सुरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा (सुरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (सुरक्षित) में वोट पड़ने लगे। मतदान शाम छह बजे तक होगा।

    दो करोड़ 47 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    इन 13 लोकसभा सीटों पर 16 महिला और 114 पुरुष मिलाकर 130 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 02 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं। इसमें 01 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरूष मतदाता और 01 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता एवं 947 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का उपयोग करके अपना जनप्रतिनिध चुनेंगे।

    अखिलेश यादव, अजय टेनी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी

    चौथे चरण में इस चुनावी मैदान में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक आमने-सामने हैं। उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से है। अन्नू टंडन साक्षी महाराज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि राजेश वर्मा सीतापुर से पांचवीं बार जीतने के लिए मुकाबले में हैं।

    26,588 मतदेय स्थल में 4,715 क्रिटिकल

    चतुर्थ चरण के चुनाव में कुल 26,588 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिनमें से 4,715 क्रिटिकल हैं। 16,334 मतदान केन्द्र हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के 03 विशेष प्रेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, 09 पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं।

    इसके अतिरिक्त 2,250 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 287 जोनल मजिस्ट्रेट, 111 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2,920 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 6,866 भारी वाहन, 5,879 हल्के वाहन तथा एक लाख पांच हजार 839 मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। मतदान के लिए 33,149 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 33,149 बैलट यूनिट तथा 35,644 वीवी पैट तैयार किये गये हैं।

    लू से बचने के लिए व्यापक इंतजाम

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर जहां तक मतदाताओं की कतार रहेगी वहां तक छाया व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय, साइनेज की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों के बैठने के लिए कुर्सियां, स्कूल बेंच की भी व्यवस्था की गई है।

    पैरामेडिक्स तथा आशा कर्मियों को पर्याप्त ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध करायी गई है। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मतदाताओं के साथ विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मतदान प्रतिशत की जानकारी दो-दो घण्टे पर मीडिया को प्रेषित की जायेगी। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 तथा जनपद स्तर पर 1950 टॉल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज करायी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी कोर्ट से जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज
    Next Article अन्ना हजारे ने मतदाताओं से बेदाग उम्मीदवार चुनने की अपील की
    admin

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version