Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली के अस्पतालों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी
    देश

    दिल्ली के अस्पतालों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में तीसरी बार फिर से अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल तथा कई और अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। मामले की सूचना मिलने पर सभी जगह दमकल विभाग व दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने सर्च ऑपरेशन जारी है।

    दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक उन्हें मंगलवार सुबह कई अलग-अलग अस्पतालों से कॉल्स मिली हैं। इनमें जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और दीप चन्द बंधु में बम होने की कॉल की गई हैं। दमकल विभाग के मुताबिक सभी कॉल्स को वेरीफाई किया जा रहा है। बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग बम स्क्वॉड दस्ता भेजा गया और इन अस्पतालों के चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है ताकि कोई चूक ना रह जाए। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली के कई अस्पतालों में बम रखे होने की सूचना ईमेल के माध्यम से दी गई थी। उस समय जांच के दौरान यह फेक सूचना पाई गई लेकिन पुलिस ऐसी किसी भी सूचना को हल्के में नहीं ले रही है और पूरी सख्ती और गंभीरता से जांच की जा रही है।

    इससे पहले इसी महीने की एक तारीख को दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों में इसी तरह से ईमेल के माध्यम से बम रखे होने की जानकारी स्कूलों को दी गई थी। उसके बाद दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में अफरा तफरी मच गई थी और पुलिस प्रशासन हर एक स्कूलों में बम स्क्वॉड के साथ जाकर जांच करने के बाद यह बताया गया कि कहीं कोई बम नहीं था। हालांकि उस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। अब अस्पतालों में इस तरह से बम रखे होने की जानकारी आई है, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक-दूसरे को धोखा दे रहे थे धनुष-ऐश्वर्या, दोनों ने शुरू किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
    Next Article पटना लाया गया सुशील मोदी का पार्थिव शरीर; राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    admin

      Related Posts

      सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

      May 14, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के नए अध्यक्ष नियुक्त

      May 14, 2025

      कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयानबाजी से मायावती नाराज, कहा-मंत्री पर हो कार्रवाई

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version