Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा का कुख्यात लालू साव गिरफ्तार, हथियार और अफीम जब्त
    झारखंड

    चतरा का कुख्यात लालू साव गिरफ्तार, हथियार और अफीम जब्त

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। पुलिस ने कुख्यात बदमाश लालू साव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच राउंड कारतूस, 2.700 किलो अफीम और एक बिना नंबर की बाइक जब्त किया है। जब्त अफीम लूटा हुआ है। लालू साव सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 181/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

    एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मंगलवार को बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी लालू बहन के घर कठौतिया के पास आया हुआ है। सूचना पर छापेमारी टीम कठौतिया पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखते ही लालू ने भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व मैगजीन में लोड पांच कारतूस बरामद हुए। लालू की निशानदेही पर बहन के घर के बाहर खड़ी बाइक व बाइक की सीट के नीचे छुपाकर रखा अफीम जब्त किया गया।

    एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लालू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, छिनैती, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई हो चुकी है। लालू साव के खिलाफ सदर थाने में 12, महिला थाने में एक व कोतवाली रांची में एक मामला दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है।

    छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शर्मा व कई जिला बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में भी नहीं टूट सका मतदान का रिकॉर्ड
    Next Article विशेष विमान से सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे नड्डा
    admin

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version