Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा फहराने जा रही है झण्डा : राजनाथ सिंह
    देश

    तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा फहराने जा रही है झण्डा : राजनाथ सिंह

    adminBy adminMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण भारत में पहले भाजपा को न के बराबर सीट मिलती थी। इस बार तमिलनाडु और केरल में भी भाजपा झण्डा फहराने जा रही है। वहीं नार्थ ईस्ट में भी भाजपा मजबूत स्थिति में है। राजनाथ सिंह लखनऊ के बैडमिंटन एकेडमी में मंगलवार को बीबीडी ग्रुप द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी समागम को संबोधित कर रहे थे।

    रक्षामंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले भारत कोई बात कहता था तो उसे तवज्जो नहीं मिलती थी, आज आज भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। 2047 आते-आते भारत दुनिया की तीसरी अर्थशक्ति बनेगा। अन्तरराष्ट्रीय जगत में सम्मान का भाव भारत के प्रति पैदा हुआ है। आजादी के बाद से लगातार कांग्रेस के नेता गरीबी दूर करने का नारा देते रहे, लेकिन कोई गरीबी दूर नहीं कर पाया। 2014 में जब मोदी के नेतृत्व भाजपा की सरकार बनी। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट था, उस पर हम लोगों ने विजय प्राप्त करने का काम किया। सत्ता में आने के बाद हम लोगों ने जनता की अपेक्षाओं पर पूरा करने का काम किया है, चाहे अनुच्छेद 370 का विषय हो या अन्य विषय। विपक्षी कहते रहे कि अनुच्छेद 370 के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। राम मंदिर के बारे में हम लोगों ने कहा था। राम हमारी आस्था के केन्द्र हैं। अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बनेगा।

    रक्षामंत्री ने कहा कि भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। यदि मैं रामराज्य की बात करता हूं तो सामान्य नागरिक के अंदर कर्तव्य का बोध पैदा हो। जब दायित्व बोध का भाव पैदा होगा, तभी हम मानेंगे रामराज्य आ गया।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति भी जीवन का अभिन्न अंग है। आजाद भारत में राजनीति शब्द अपना भाव व अर्थ खो चुका है। लखनऊ का सांसद होने के नाते आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैं राजनीति में उन आदर्शों व मूल्यों की स्थापना के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभाओं में मैं जनता को कोई आश्वासन नहीं देता। मैंने प्रण किया था कि कोई भी चुनाव लडूंगा, लेकिन कोई आश्वासन नहीं दूंगा। किसी को मैंने कभी आश्वासन नहीं दिया। यहां का जनप्रतिनिधि होने के नाते जो कुछ हो सका मैंने करने का प्रयास किया।

    कार्यक्रम में बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास,पूर्व सांसद,डा.अशोक बाजपेई, रायबरेली विधायक अदिति सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकीय सम्मान के साथ सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
    Next Article हंटरगंज में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का चुनावी जनसभा आज
    admin

      Related Posts

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version