Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान की कॉपर माइंस में लिफ्ट की चेन टूटने से बड़ा हादसा, खादान में फंसे 15 लोगों में से अबतक 8 सुरक्षित निकाले गए
    देश

    राजस्थान की कॉपर माइंस में लिफ्ट की चेन टूटने से बड़ा हादसा, खादान में फंसे 15 लोगों में से अबतक 8 सुरक्षित निकाले गए

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झुंझुनू । राजस्थान में नीम का थाना स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे खदान से 3 लोग सुरक्षित निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9 बजे 5 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी की स्थिति ठीक है। रेस्क्यू में लगे अधिकारियों का कहना है कि सभी 7 लोगों को जल्दी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

    मंगलवार शाम नीमकाथाना जिले के खेतड़ी नगर स्थित खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। जिससे 15 अधिकारी और कर्मचारी फंस गए थे। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए थे।

    14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी थी। रात 8 बजे माइंस से बाहर निकलते समय हादसा हो गया। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (केसीसी) के बड़े अधिकारी हैं। रेस्क्यू रैपिड टीम के प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी ने बताया कि 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। उनमें से तीन लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया। शेष 7 लोग खदान में सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की टीम उन तक पहुंच गई है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की सूचना के तत्काल बाद ही अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की सूचना प्राप्त हुई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत, बचाव कार्य तेजी से संचालित करने, प्रभावितों को हर संभव मदद व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु से इस हादसे में घायल सभी नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने की कामना करता हूं।

    राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स पर लिखा कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक 8 लोगों को निकाला जा चुका है। मैं खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की कामना करती हूं।

    खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर घटना के कुछ समय बाद ही घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। खदान के अंदर खेतड़ी उप जिला अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, शीशराम गुर्जर और इंजीनियर्स की दस सदस्यीय टीम भेजी गई थी।

    सोमवार को कोलकाता से विजिलेंस की टीम आई थी। सोमवार से कॉपर माइंस का निरीक्षण चल रहा था। मंगलवार दोपहर टीम ने खेतड़ी नगर खदान का दौरान किया था। शाम करीब 5 बजे टीम कोलिहान माइंस में पहुंची थी। इसके बाद केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी।

    माइंस में 15 अधिकारी व कर्मचारी फंस गये थे, जिनके नाम हैं-

    जीडी गुप्ता, इकाई प्रमुख, केसीसी

    उपेंद्र पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी, दिल्ली

    एके शर्मा, उपमहाप्रबंधक, खदान एवं कोलिहान खदान

    विनोद सिंह शेखावत, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत

    एके बैरा, सहायक उप महाप्रबंधक, मैकेनिकल

    अर्णव भंडारी, मुख्य प्रबंधक, खदान

    यशोराज मीणा, सहायक उपमहाप्रबंधक

    वनेंदु भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक, विजिलेंस

    विकास पारीक, फोटोग्राफर

    निरंजन साहू, वरिष्ठ प्रबंधक, रिसर्च

    करण सिंह गहलोत, सुरक्षा अधिकारी

    रमेश नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, खदान

    प्रीतम सिंह, प्रबंधक

    हरसीराम।

    भागीरथ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो साल में सीआईडी के साइबर सेल में 22924 मामले दर्ज, 11.32 करोड़ किये गये फ्रीज
    Next Article झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण संस्थान के पासिंग आउट परेड में एकरूपता की कमी, डीजीपी ने जारी की गाइडलाइन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version