Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    महंगाई के आंकड़े आने के पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स 127 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,246.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 122.94 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछल कर 16,511.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 39,549.77 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद यूरोपीय बाजार मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,428.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,225.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,716.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशिया में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग और कोस्पी इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स फिलहाल 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,295.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 1,371.49 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,140.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,355 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,402.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 226.61 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,212.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी 1.12 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 7,162.76 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article मजबूत शुरुआत के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version