Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा का यह चुनाव शिक्षा, स्वास्थ और न्याय का चुनाव: तेजस्वी यादव
    झारखंड

    लोकसभा का यह चुनाव शिक्षा, स्वास्थ और न्याय का चुनाव: तेजस्वी यादव

    adminBy adminMay 15, 2024Updated:May 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांडेय विधानसभा में पीएम पर जमकर बरसे राजद नेता
    दुनिया के सबसे झूठे नेता हैं नरेंद्र मोदी: तेजस्वी
    दो गुजराती चाहते हैं बिहारी-झारखंडी को डराना
    गांडेय/ गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 10 साल पहले प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, कालाधन वापस लाने और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये देने समेत अन्य वादे किये थे, मगर उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब 2024 के चुनाव का जब समय आया है, तो मोदी लोगों को मंगल सूत्र और भैंस छीनने का डर दिखा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के मुंह से इस तरह की बातें काफी हैरान करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 10 सालों में देशहित और जनहित में कोई काम नहीं किया और पांच साल और मांग रहे हैं। पीएम मोदी 22 साल के युवाओं को रिटायर कर रहे हैं, मगर खुद 70 साल के होने बाद भी पांच साल का समय और मांग रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार और झारखंड को स्पेशल पैकेज देने की बात की थी, मगर उनसे हाथ नहीं मिलाने पर झारखंड-बिहार को वंचित रखा गया।

    भाजपा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि महंगाई पहले उनके लिए डायन थी, मगर अब महबूबा हो गयी है। उन्होंने कहा कि मंगल सूत्र की बात करने वाले मोदी युवाओं को बेरोजगार रख कर मंगल सूत्र पहनाने का मौका ही नहीं दे रहे हैं और मंगल सूत्र छीनने की बात कर रहे हैं। दो गुजराती मिलकर देश की जनता को डराना चाहते हैं, मगर झारखंड और बिहार के लोग डरने वाले नहीं हैं।
    तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोग तलवार बांट कर नफरत फैला रहे हैं, मगर इंडिया गठबंधन के लोग युवाओं के हाथों में कलम देकर वोट मांग रहे हैं। बिहार में हमारी सरकार ने युवाओं को नौकरी दी। तेजस्वी ने कहा कि अगर देश की जनता के आशीर्वाद से इंडिया गठबंधन की सरकार बनी, तो हर साल एक करोड़ युवाओं को नौकरी, पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर और हर बहन को हर माह आठ हजार रुपये दिये जायेंगे।

    राजद नेता ने जनता से काम करने वाली सरकार के पक्ष में वोट करने और अपने राज्य और देश की तरक्की में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बिनोद सिंह और गांडेय विस उपचुनाव की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को अपना समर्थन देकर बहुमत से जीत दिलाने की अपील मतदाताओं से की।

    हर गरीब को पक्का मकान और असहाय को मदद देना है हमारी सोच : चंपाई सोरेन
    सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। सीएम ने कहा गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच बेरोजगारों को नौकरी, असहाय को मदद करना है। हमारी सरकार में कोई बेघर नहीं रहेगा, हर गरीब को अबुआ आवास दिया जायेगा। गरीब बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय सेठ ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, बेटिकट पकड़े गए 2000 यात्री
    admin

      Related Posts

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026

      महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version