Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली में पारा 42 पार, अभी और ऊपर जाएगा तापमान
    देश

    दिल्ली में पारा 42 पार, अभी और ऊपर जाएगा तापमान

    adminBy adminMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इस साल की 16 मई सबसे गरम रही। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गुरुवार इस मौसम का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल तापमान इससे भी ऊपर चले जाने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को लू चलने का भी पूर्वानुमान भी है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। इससे पहले आठ मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 65 प्रतिशत से 25 रहा। मुंगेशपुर दिल्ली का सर्वाधिक गरम इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 43 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान पालम में 43.5, आयानगर में 43.5, जाफरपुर में 43.7,नजफगढ़ में 44.2, मुंगेशपुर में 44.4, पीतमपुरा में 44.2 और पूसा में 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अच्छी बात यह है कि इस साल मानसून की दस्तक समय से एक दिन पहले होने के आसार हैं।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग कह चुका है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई के आसपास केरल में दस्तक देने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इसके बाद यह आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश में फैल जाता है। पिछले महीने, विभाग ने जून से सितंबर तक चलने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था। जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानसूनी महीना माना जाता है। इस अवधि में खरीफ फसल की बुआई होती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान जताया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा है कि इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कल्याण के लिए हम भारत को बनाना चाहते हैं महाशक्ति : राजनाथ
    Next Article मतदाता जागरूकता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
    admin

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version