Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विश्व कल्याण के लिए हम भारत को बनाना चाहते हैं महाशक्ति : राजनाथ
    राज्य

    विश्व कल्याण के लिए हम भारत को बनाना चाहते हैं महाशक्ति : राजनाथ

    adminBy adminMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि हम भारत को महाशक्ति बनाना चाहते हैं। किसी पर आक्रमण के लिए नहीं, बल्कि विश्व के कल्याण के लिए। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ का निर्यात करके आया हूं। चार हजार करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल भी भारत ने निर्यात किया है। आगे पांच सालों में भारत करिश्मा करेगा। हम आंख नहीं दिखाते। यदि किसी ने आंख दिखाई तो हम मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं।

    रक्षामंत्री सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा समाप्त पार्टी है। 2015 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी। 2017, 2019 और 2022 में भी चेन नहीं चढ़ी। जिस साइकिल पर चेन ही नही हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए, वैसे ही कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी।

    उन्होंने देवरहा बाबा को नमन करते हुए कहा कि आजाद भारत में हर नागरिक राजनीतिक रूप से समझदार हो गया है। चार चरणों में दुनिया ने मान लिया है कि भाजपा चार सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में नेताओं ने इतने वादे किए हैं कि जनता का विश्वास कम हो गया है। इस विश्वास के संकट को यदि चुनौती के रूप में किसी दल ने स्वीकार किया है तो वह भाजपा है।

    उन्होंने अनुच्छेद 370, तीन तलाक और राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनाने के बाद हमने जो भी कहा था, वह अक्षरशः पूरा किया। सपा कांग्रेस वाले राममंदिर की तारीख़ पूछते थे। हमने भव्य मंदिर बनाया। भारत में रामराज्य का आगाज होकर रहेगा। जिस समय लोगों के अंदर दायित्वबोध पैदा होगा, उसी दिन रामराज्य आ जाएगा।

    रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि चीन के मामले पर कांग्रेस गुमराह कर रही है। चीन से बराबरी की बात चल रही है। पीओके हमारा था, है और रहेगा। अब तो पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

    उन्होंने कहा कि नागरिकता का कानून लाया गया तो हाय-तौबा मचाई गई। सीएए कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा। जिन लोगों ने इमरजेंसी लगाई वे लोग कहते हैं कि 400 सीटें आईं तो भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट देगी। उन्होंने कहा कि कोई माई का लाल लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकता। मोदी ने दस सालों में एक भी सरकार भंग नहीं की।

    उन्होंने कहा कि भारत का मस्तक ऊंचा करने के लिए सहयोग चाहिए। हमने फैसला किया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। क्या यह तानाशाही है। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के लोग आपस में लड़ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी ईडी और सीबीआई से डराते हैं। इंडी के नेता केजरीवाल जेल गए हैं तो भ्रष्टाचार के कारण। अन्ना हजारे को भी इन्होंने धोखा दिया है। केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी की सांसद को पीटा गया। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने पांच किलो राशन फ्री दिया। इसके बाद भी मोदी जिंदाबाद न बोलें तो कैसे काम चलेगा। इस बार सरकार बनेगी तो 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त किया जाएगा।

    इस मौके पर रवींद्र कुशवाहा ने रक्षा मंत्री सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर चुनावी जनसभा को सांसद सकलदीप राजभर, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण मिश्र, विजय बहादुर दुबे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने रतन हाइट्स मामले में वीकेएस रियलिटी की अपील को किया खारिज
    Next Article दिल्ली में पारा 42 पार, अभी और ऊपर जाएगा तापमान
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version