Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुनीम से 28 लाख की लूट करने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में घायल, तीसरे ने किया आत्मसमर्पण
    राज्य

    मुनीम से 28 लाख की लूट करने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में घायल, तीसरे ने किया आत्मसमर्पण

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झांसी। जनपद के एरच थाना क्षेत्र में बीते दिनों दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी के मुनीम से 28 लाख रुपये की लूटकांड में शामिल बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई स्वाट और एरच थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक ने घबराकर आत्मसमर्पण कर दिया। लूटकांड की घटना में शामिल तीनों लुटेरों को दबोच कर उनके कब्जे से नकदी, तमंचे-कारतूस व बाइक बरामद की है। लूट की साजिश में गल्ला मुनीम लूटकांड का सूत्रधार उसके यहां काम करने वाला कर्मी था।

    एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि एरच थाना क्षेत्र के झाबरा पुलिया के पास गल्ला व्यापारी जमील खान के मुनीम पाठक से बाइक सवार दो बदमाशों ने उस समय 28 लाख रुपये लूट लिए थे, जब वह बैंक से नकदी लेकर व्यापारी के पास जा रहा था। इस घटना का खुलासा करने में लगी स्वाट टीम और एरच थाना पुलिस ने बरुआ सागर निवासी रवि पाल, अशोक कुशवाह और नरपत को मुठभेड़ के दौरान देर रात एरच के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, गल्ला व्यापारी के यहां लूट की घटना का ताना बाना बुनने का काम आढ़तिया जमील के यहां काम करने वाला पकड़ा गया रवि पाल है। उसने ही अपने साथी नरपत और अशोक को मुखबिरी कर लूटकांड की घटना कराई थी। आज पुलिस टीमों को सूचना मिली की लूटकांड की घटना करने वाले बदमाश जनपद से कहीं भागने की फिराक में एरच के जंगलों में घूम रहे हैं।

    इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों को देख बदमाशों ने बाइक का सहारा लेकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इनमें दो बदमाशों रविपाल व नरपत के पैरों में गोली जा लगी और दोनों घायल हो गए। बदमाश अशोक ने घबराकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 लाख की नकदी, तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। अभी पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश सारौल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्बन हाट पर 10 करोड़ से अधिक बर्बाद करने पर सीएस ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सपरिवार पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि, किए रामलला के दर्शन
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version