Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»अगला चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रविरोधी के बीच
    हजारीबाग

    अगला चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रविरोधी के बीच

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 27, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्हें तैयार रहने को कहा। कहा कि अगला चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रविरोधियों के बीच है। देश की राजनीति तेजी के साथ बदल रही है। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में है, तो दूसरी तरफ भाजपा के खिलाफ राष्ट्रविरोधी शक्तियों का समूह है। कहा कि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। भाजपा के लिए पहले देश, तब पार्टी और सबसे अंत में मेरा तेरा है। भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए सत्ता में है। 70 वर्षों से घिसा-पिटा इंडिया चल रहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु और आर्थिक पावर बनाने के लिए न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। 2022 तक न्यू इंडिया और न्यू झारखड बनाना है।

    एक करोड़ वोट हासिल करने का लक्ष्य
    रघुवर दास ने कहा कि संगठन ने कम से कम एक करोड़ वोट झारखंड में पार्टी के पक्ष में हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हमें चुनौती के रूप में लेना है। हम सभी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आज से अपनी भूमिका और जिम्मेवारी का निर्वहन करने के प्रति गंभीर होने का संकल्प लें। 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को झारखंड में 60 से अधिक सीटें और लोकसभा की सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 24 में से 13 सीट पर हम जीते हैं, लेकिन आनेवाले चुनाव में हमें सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज करनी है।

    बूथ कमेटी और पंचायतों में विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता
    सीएम ने कहा कि संगठन के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी होगी। बूथ कमेटी के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि बूथ कमेटी और इसके उत्थान के प्रति गंभीर कार्यकर्ता संगठन की जान हैं। अगर सभी कार्यकर्ता आपस मे बेहतर समन्वय स्थापित कर इमानदारी से कार्य करें, तो लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जन कल्याणकारी कार्य कर रही हैं। भविष्य में और कार्य धरातल पर नजर आयेंगे, तब आप सभी कार्यकर्ता सीना तान कर पार्टी के पक्ष में वोट मांग सकेंगे।

    गांवों में जायें, जनता को योजनाएं बतायें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के चार महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर आज भाजपा के कार्यकर्ता पदासीन हैं। यह पार्टी के प्रति निष्ठा और पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेवारी के निर्वहन की बदौलत ही है। आप भी सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों तक जायें। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें। प्रधानमंत्री की मन की बात सुनायें। यह व्यवस्था हर बूथ और पंचायत में हो। संगठन इनके लिए आपको संसाधन मुहैया करायेगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह तक बूथ कमेटी का गठन कर मुख्यालय को सूचित करें। 15 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड आ रहे हैं। वह 17 तक रहेंगे। आपको तैयार रहने की जरूरत है, ताकि आप राज्य में पार्टी की गतिविधि की जानकारी दे सकें। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में सक्रिय हों, हर जिले से एक हजार कार्यकर्ताओं की सूची उपलब्ध करायें।

    मिशन 2019 के लिए चार एस का दिया मंत्र
    हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्यमंत्री ने धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मिशन 2019 को लेकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को चार एस का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समर्पण, सामूहिकता, संपर्क और संवाद को लेकर जनता के बीच जायें। उन्होंने कहा कि इस चार मंत्र को लेकर अभी से जनता के बीच जाना शुरू कर दें, नतीजा भाजपा के पक्ष में आयेगा ।

    लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पंथ अंत्योदय मूलमंत्र
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पंथ अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। 2019 के चुनाव में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन मुद्दा होगा। भारत को हमें परम वैभव तक ले जाना है। यह हम सबकी जिम्मेवारी है। कार्यकर्ताओं की अपेक्षा पार्टी और उसकी कार्यप्रणाली से है। उनकी अपेक्षा की उपेक्षा न हो, इसका पूरा ध्यान संगठन को है। बस अपने ध्येय निष्ठा को भटकने न दें और गुटबाजी से बचें। आपके क्षेत्र और आपकी जो समस्याएं हैं, उसका निदान होगा। इस संवाद कार्यक्रम के आयोजन का यही मूल उद्देश्य है। 2019 में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति अभी से प्रारंभ करनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद ऋषि कपूर ने सरकार से की यह बड़ी मांग..
    Next Article राम रहीम को सजा के बाद सिरसा में हिंसक हुए डेरा समर्थक, गाड़ी फूंकी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

    November 6, 2026

    चरही में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CISF ने 5 ट्रक किए जब्त

    October 23, 2026

    राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में पिता-भाई समेत छह दोषियों को उम्रकैद

    October 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
    • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
    • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
    • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
    • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version