रांची (आजाद सिपाही)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका की पहली सभा गोड्डा के मेला मैदान में होगी।
इसके बाद वह दोपहर में रांची के हाइटेंशन इंसुलेटर फैक्ट्री नामकुम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। दोनों जगहों पर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका की सभा की तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।