Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बहाने बनाकर संसद में नोटबंदी पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष: उपेन्द्र
    ताजा खबरें

    बहाने बनाकर संसद में नोटबंदी पर चर्चा से भाग रहा है विपक्ष: उपेन्द्र

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में विपक्ष के शोर शराब को चर्चा से भागने का प्रयास करार देते हुए केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष नियमों का बहाना बनाकर सदन में हंगामा कर रहा है और चर्चा से भाग रहा है क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

    नोटबंदी का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समर्थन करने के बारे में कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने ने भी शराबबंदी का समर्थन किया था और अगर नोटबंदी की अच्छी पहल का नीतीश समर्थन करते हैं तो इसमें कोई राजनीतिक कोण नहीं निकाला जाना चाहिए। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, ‘सरकार पहले ही दिन से चर्चा को तैयार है। हम इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। विपक्ष के लोग चर्चा से भाग रहे हैं। विपक्ष सदन में हंगामा कर रहा है और कार्यवाही बाधित कर रहा है। राज्यसभा में तो चर्चा शुरू भी हो चुकी है तब नियमों को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।’

    उन्होंने कहा, ‘अब चर्चा किस नियम के तहत होगी, यह लोकसभा में स्पीकर और राज्यसभा में सभपति के अधिकार क्षेत्र में आता है।’ नीतीश कुमार द्वारा नोटबंदी का समर्थन करने और जदयू एवं भाजपा के करीब आने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, ‘नीतीश कुमार के बयान एवं नोटबंदी के समर्थन का राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार ने जब शराबबंदी लागू की थी, तब हमने भी उसकी प्रशंसा की थी। इसमें कोई कोण नहीं निकाला जाना चाहिए।’

    उत्तरप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के संदर्भ में केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान भाजपा नीत राजग ने कुछ गलतियां की थी जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा और उत्तरप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में अतीत के अनुभवों से सीख लेते हुए ऐसी गलतियों को नहीं दोहराया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात की संभावना जतायी कि उत्तरप्रदेश में आसन्न महत्वपूर्ण चुनाव में राजग जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दल इस परिपेक्ष में चर्चा करेंगे।

    कुशवाहा ने कहा, ‘बिहार चुनाव में हमें हार का सामना करना पड़ा था। उत्तरप्रदेश में आसन्न चुनाव में ऐसी गलतियों को नहीं दोहराया जाना चाहिए। अगर हमने गलतियां नहीं की होती तो हमें ऐसी हार का सामना नहीं करना पड़ता। भाजपा और हम सभी को इन गलतियों से सबक लेना चाहिए।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की टीम उत्तरप्रदेश का दौरा कर रही है और उन सीटों की पहचान कर रही जिनपर चुनाव लड़ा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि हम सीटों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कह रहे लेकिन हम उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह स्वाभाविक है कि कोई भी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और सभी सीटें जीतना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। इसमें झांसी सहित बुंदेलखंड के क्षेत्र शामिल हैं।

    यह पूछे जाने पर कि ऐसी खबरें आई हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के करीब जा रहे हैं, कुशवाहा ने कहा कि इससे वह अपनी पुरानी छवि नहीं प्राप्त कर सकते हैं। नयी शिक्षा नीति के बारे में एक सवाल के जवाब में कुशवाहा ने कहा कि इस बारे में लोगों की राय मिल गई है। इस पर काम हो रहा है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड अनिवार्य बनाने के बारे में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में निर्णय हो गया है और 2018 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में यह फैसला लागू होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीबों के खातों में अवैध रकम जमा कर उनके जीवन से खिलवाड़ नहीं करें : प्रधानमंत्री
    Next Article सिंधू, वर्मा हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल में हारे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

    May 31, 2025

    पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

    May 15, 2025

    शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

    May 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version