Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पीओके हमारा है और हमेशा रहेगा, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह
    राज्य

    पीओके हमारा है और हमेशा रहेगा, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव हमलोगों को डराते हैं कि पाकिस्तान के पास परिमाणु बम है। मैं लालू यादव एंड कंपनी को कहने आया हूं कि हम तो भाजपा वाले हैं। हम पाकिस्तान के परमाणु बम से नहीं डरते हैं। यहां मैं कहकर जा रहा हूं कि पीओके हमारा है और हमेशा रहेगा। हम उसे लेकर रहेंगे।

    अमित शाह शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले में आरा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने धारा 370 को संभाल कर रखा। पीएम नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया। मोदी ने इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर दिया। झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश और तेलंगाना पूर्ण रूप से नक्सलवाद से मुक्त है। आप मोदी की सरकार बनाओ छत्तीसगढ़ से भी नक्सलियों को उखाड़ देंगे।

    शाह ने कहा कि पांच चरणों के हुए मतदान में ही राजग 300 का आंकड़ा पार कर चुका है। पांच चरणों में ही पीएम मोदी 310 से ज्यादा सीटें जीत चुके हैं। परिवारवाद की पोषक पार्टी लालू-राहुल का सूफड़ा साफ हो चुका है। बिहार में इस बार आईएनडीआई गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला है।

    अमित शाह ने महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि आरा में गलती से भी भाकपा-माले जीत गया तो यह लोग फिर से नक्सलवाद लेकर आएंगे। आप अपने खेत-खलिहान पर कब्जा चाहते हो क्या? यदि माले आया तो पीछे-पीछे नक्सलवाद भी आ जाएगा। लेकिन, इसका कोई सवाल ही नहीं है। हमारे आरके सिंह लाखों वोटों से जीतने वाले हैं।

    अमित शाह ने कहा कि लालू यदि फिर से आएंगे तो गरीबों के लिए चल रही योजना बंद करवा देंगे। कांग्रेस के साथ लालू यादव और ममता बनर्जी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं। कर्नाटक में उन्होंने पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। हैदराबाद में पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। जब तक नरेन्द्र मोदीं है तब तक दलित, आदिवासी और पिछड़ों के आरक्षण को हमलोग हाथ नहीं लगाने देंगे। यह लोग मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं। आप चार सौ पार करवा दो। हम मुस्लिम आरक्षण रद्द करवाकर पिछड़ा-अति पिछड़ा को देने का काम करेंगे। अमित शाह ने कहा कि लालू का पूरा जीवन परिवार के लिए गया। यादव समाज के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। लालू ने पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने अंबाला सड़क हादसे पर दुख जताया
    Next Article राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी व सनातन विरोधी है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version