Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी व सनातन विरोधी है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा
    देश

    राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी व सनातन विरोधी है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

    adminBy adminMay 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन राम विरोधी, राष्ट्र विरोधी व सनातन विरोधी है। कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि राम काल्पनिक हैं। फिर कांग्रेस के लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कैसे जाते। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन दलित एवं पिछड़ा विरोधी भी है। यह आरक्षण पर डाका डालकर मुस्लिम तुष्टीकरण करना चाहते हैं।

    भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कुशीनगर जिले के साखोपार स्थित किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में कहा कि इंडी गठबंधन के घटक दलों की सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थीं। इंडी गठबंधन के लोग कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। इस समय सारे भ्रष्टाचारी एक साथ आ गये हैं। इन लोगों ने कोयला घोटाला, चीनी घोटाला, चावल घोटाला, थ्री-जी घोटाला, टू-जी घोटाला, पनडुब्बी घोटाला समेत कई घोटाले किए। धरती, आकाश, हवा, समुद्र में घोटाला किया। अखिलेश यादव ने गोमती रीवर फ्रंट घोटाला और लैपटाप घोटाला किया। लालू यादव चारा खा गये। नौकरी के बदले जमीन घोटाला किया।

    नड्डा ने कुशीनगर के प्रत्याशी विजय दुबे को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि हम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत बनाने का काम करेंगे। यही उत्तर प्रदेश माफिया राज के लिए जाना जाता था। यहीं पर हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। उत्तर प्रदेश से व्यापारी पलायन करते थे। माफिया दिन दहाड़े किसी की भी हत्या कर देते थे। आज सभी माफिया जेल में हैं। एक समय उत्तर प्रदेश फिरौती व अपहरण के लिए जाना जाता था। आज व्यापारी अपने व्यापार में लगे हैं। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश हमें देखने को मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि 10 साल पहले का भारत और आज का बदलता भारत। भारत का साधारण नागरिक यह सोचता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलेगा। यह ऐसे ही चलेगा। राजनीति के सहारे हम कब तक रहेंगे। एक प्रकार से उदासीनता का माहौल था। आज साधारण नागरिक विकसित भारत का संकल्प लेकर चल पड़ा है।

    भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि भारत में देश की 80 करोड़ जनता को राशन दिया जा रहा है। 11 करोड़ 78 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि जा रही है। मोदी ने चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाये। अगले पांच साल में तीन करोड़ और प्रधानमंत्री आवास बन जाएंगे। दस साल में 55 हजार किलोमीटर हाइवे बने। कुशीनगर में मेडिकल कालेज खुल गया है। मोदी सरकार ने विकास के नये आयाम लिखने का काम किया है। आने वाले समय में आपके घर का बिजली बिल जीरो हो जाएगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर की छत पर सौर ऊर्जा लगाई जाएगी। जिससे हर घर को मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी।

    जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीओके हमारा है और हमेशा रहेगा, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह
    Next Article आरक्षण छीन कर एक खास वर्ग को देना चाहती है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी
    admin

      Related Posts

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026

      2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव! बोले- सीधे लोकसभा से मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ

      November 5, 2026

      स्कूल में हुई थी पहली मुलाकात, अब शादी के बंधन में बंधेंगे यूपी के मंत्री संदीप सिंह और मेघना चौधरी

      November 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरना रीति-रिवाज से हुआ सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
      • इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह
      • नामकुम की पूर्व अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
      • पुश्तैनी जमीन पर बने घर में भू-माफिया ने जड़ा ताला, पीड़ित परिवार के पक्ष में उतरे बाबूलाल मरांडी
      • नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version