Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम बंगाल : शनिवार को मतदान, 79 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
    राज्य

    पश्चिम बंगाल : शनिवार को मतदान, 79 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    adminBy adminMay 24, 2024Updated:May 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। देश में शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान होगा। इस चरण में पश्चिम बंगाल में आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जहां 79 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिन आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी उनमें बांकुड़ा, बिष्णुपुर, पुरुलिया, कांथी, तमलुक, मेदिनीपुर, घाटाल और झारग्राम शामिल हैं।

    इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा उनमें कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली, घाटाल से दो सेलिब्रिटी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस के दीपक अधिकारी उर्फ देव और भाजपा के हिरण चटर्जी शामिल हैं।

    इनके अलावा प्रमुख प्रत्याशियों में मेदिनीपुर से तृणमूल की उम्मीदवार जून मालिया और भाजपा की ओर से उनकी प्रतिद्वंद्वी फैशन डिजाइनर से नेता बनी अग्निमित्रा पॉल शामिल हैं।

    79 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा बांकुड़ा और झाड़ग्राम से 13-13, इसके बाद पुरुलिया से 12, मेदिनीपुर, कांथी और तमलुक से नौ-नौ तथा घाटाल और विष्णुपुर से सात-सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

    2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार पांच निर्वाचन क्षेत्र बांकुड़ा, विष्णुपुर, पुरुलिया, मेदिनीपुर और झारग्राम से चुने गए थे। जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने कांथी, तमलुक और घटाल लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

    इस चुनाव में भाजपा को विश्वास है कि पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के परिवार के गढ़ कांथी और तमलुक को तृणमूल से छीन लेगी। साथ ही 2019 में जीती गईं तीनों सीटों पर जीत बरकरार रखेगी।

    रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में छठे चरण के लिए सीएपीएफ की कुल 1,020 कंपनियां तैनात होंगी। इनमें से 919 को मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। शेष 101 कंपनियों में से अधिकांश को त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के हिस्से के रूप में तैनात किया जाएगा और एक छोटा हिस्सा रिजर्व में रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफसर अली की जमानत पर सुनवाई 5 जून को
    Next Article बेरोजगारी-महंगाई को ध्यान में रख करें मतदान: सीटू
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version