Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में छठे चरण के आठ सीटों पर मतदान शुरू,एक करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
    राज्य

    बिहार में छठे चरण के आठ सीटों पर मतदान शुरू,एक करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

    adminBy adminMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर आज (शनिवार) सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गयी है।

    छठे चरण की आठ सीटों में वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज में मतदान हो रहे है। इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौर बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से सुबह पांच बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार बूथों पर देखी जा रही है। इन 8 लोकसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार 165 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 78 लाख 23 हजार 793, महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 7 हजार 944 और ट्रांसजेंडर की संख्या 428 है। कुल 14872 पोलिंग बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    छठे चरण में है आठ महिला उम्मीदवार

    छठे चरण में होने वाले बिहार की आठ सीटों में आठ महिला उम्मीदवार भी हैं, जबकि कुल 78 पुरुष कैंडिडेट चुनाव मैदान में है। इनमें 35 निर्दलीय हैं, जबकि 23 राष्ट्रीय और क्षेत्रिय पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक वैशाली में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सबसे कम महाराजगंज लोकसभा में सिर्फ पांच प्रत्याशी हैं।

    कही दबंग तो कही है बाहुबली की पत्नी उम्मीदवार

    इन आठ सीटों पर कहीं से कोई दबंग तो कहीं से बाहुबली की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव मैदान में है। सीवान से मो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब किस्मत आजमा रही हैं। वैशाली सीट पर एक समय के अंडरवर्ल्ड से पहचान रखने वाले बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला चुनावी मैदान में है। वहीं वाल्मीकि नगर से भाजपा के वरिष्ठ और चर्चित नेता संजय जायसवाल चुनाव मैदान में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदान प्रक्रिया को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का एक दिन खुलासा करूंगाः मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी की बिहार में आज तीन जनसभाएं
    admin

      Related Posts

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version