Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी संजय टोपनो
    झारखंड

    पुलिस के हत्थे चढ़ा पीएलएफआई का कुख्यात उग्रवादी संजय टोपनो

    adminBy adminMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -लोडेड रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और संगठन का पर्चा बरामद

    खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो उर्फ सनातन टोपनो उर्फ मोटा( 38 ) को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन का पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी जरियागढ़ थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने के लिए भ्रमणशील हैं। सूचना पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा शुक्रवार की शाम गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो ग्राम सिमटिमडा थाना जरियागढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिवाल्वर सहित अन्य सामान बरामद किये गये। इस संबंध में जरियागढ़ थाने में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुराना आपराधिक इतिहास रहा है संजय टोपनो का

    एसडीपीओ ने बताया कि संजय टोपनो का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पहले वह पश्चिमी सिंहभूम के टेबो और बंदगांव इलाके में संगठन का एरिया कमांडर था। 2016 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन जेल से बाहर निकलते ही वह संगठन में फिर सक्रिय हो गया। फिलहाल वह तुपुदाना] नामकुम इलाके में रहकर संगठन के लिए लेवी वसूलने और संगठन का विस्तार करने में लगा था।

    बताया गया कि संजय टोपनो के खिलाफ खूंटी, कर्रा, कमडारा, टेबो, तोरपा और जरियागढ़ थाना में 17 सीएलए, आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत आठ मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार उग्रवादी के खिलाफ सिर्फ कर्रा थाने में ही तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में 105 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
    Next Article चुनाव में चल रही मोदी की गारंटी : संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version