Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा को मोदी का सहारा और झामुमो को अपनों से खतरा
    झारखंड

    राजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा को मोदी का सहारा और झामुमो को अपनों से खतरा

    adminBy adminMay 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजमहल लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। कभी कांग्रेस की परंपरागत सीट समझे जाने वाली इस सीट पर बाद में झामुमो ने सेंध लगायी। इस बार यहां भाजपा और इंंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है लेकिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन के जेएमएम से इस्तीफा और राजमहल में झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम की एंट्री से इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है।

    झामुमो का लगातार दो बार रहा कब्जा
    भाजपा ने राजमहल लोकसभा सीट से बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मोदी लहर के सहारे चुनावी नैया पार करने की जुगत में हैं जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन तीसरी बार जीत दर्ज करने की तैयारी में है। झामुमो ने निवर्तमान सांसद विजय हांसदा पर तीसरी बार भरोसा जताया है। इससे पहले विजय हांसदा 2014 और 2019 के चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। झामुमो बागी विधायक लोबिन हेंब्रम के चुनावी अखाड़े में कूदने से राजमहल का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

    बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा काफी चर्चा में रहा
    राजमहल लोकसभा क्षेत्र वैसे तो एक आदिवासी बहुल इलाका है लेकिन यहां लंबे समय से अवैध तरीके से बांग्लादेशियों के घुसपैठ का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है। हाल के दिनों में यह आदिवासी जमीन के कब्जे के मामले में भी सुर्खियों में रहा है। इसके अलावा पलायन भी इस इलाके का अहम मुद्दा है। क्षेत्र में मानव तस्करी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठता रहा है।

    हाल के दिनों में राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बोरियो, बरहेट और पतना जैसे इलाकों से मानव तस्करी के कई मामले आये हैं। इस पर रोकथाम बहुत बड़ी चुनौती है। अवैध खनन के मामले भी चुनाव के मुद्दे के रूप में समाने आ रहे हैं। इसके अलावा राजमहल को पश्चिम बंगाल से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल के निर्माण की मांग वर्षों से उठती रही है। यही हाल साहिबगंज रेलखंड का भी है। देश की सबसे पुरानी रेल खंडों में शुमार होने के बावजूद इसका अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।

    राजमहल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पैठ
    राजमहल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पैठ है। इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या गांवों में रहती है। इस सीट पर जनजीवन बेहद ही सामान्य है। पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण यहां बंगाली भाषी लोगों का भी बड़ा प्रभाव रहा है। साथ ही यहां अल्पसंख्यकों और ईसाई मिशनरी का प्रभाव भी है। राजमहल लोकसभा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा साहिबगंज और पाकुड़ जिले में पड़ता है। सुंदर पहाड़ी का इलाका गोड्डा जिला और गोपीकांदर का इलाका दुमका जिला में पड़ता है।

    विजय हांसदा के लिए चुनौती बन रहे लोबिन हेंब्रम
    राजमहल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बोरियो विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम कर रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में अपने ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ वे चुनाव मैदान में खड़े है। ऐसे में झामुमो को पार्टी के भीतर से ही चुनैती मिल रही है। लोबिन के साथ झामुमो के वैसे कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह है, जो पार्टी के लिए लड़ता रहा लेकिन पार्टी ने कभी उन्हें तरजीह नहीं दी। जमीन की हेराफेरी के खिलाफ लोबिन अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गयी। लोबिन को निवर्तमान सांसद विजय हांसदा के खिलाफ लोगों की नाराजगी का लाभ मिल सकता है।

    ताला मरांडी के सामने हैं कई चुनौतियां
    ताला मरांडी के सामने जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत, नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ ही खासकर राजमहल, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों में निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी अंतरों से जीत हासिल करने की सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। क्योंकि, यही तीन विधानसभा क्षेत्र हैं जहां ताला मरांडी ने काफी मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे धकलने में कामयाबी हासिल की तो संसद पहुंचने का उनका रास्ता साफ हो जाएगा। अब तो चार जून को ही पता चलेगा कि राजमहल की जनता किसके पक्ष में रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो, चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेंगी ऑस्ट्रेलिया-भारत की ए टीमें
    Next Article झारखंड को लूटने से बचाने और विकास के लिए कमल छाप पर 1 जून को बटन दबाए : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version