Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कश्मीर में ईद की तैयारियां जोरों पर
    देश

    कश्मीर में ईद की तैयारियां जोरों पर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर: कश्मीर घाटी के श्रीनगर और अन्य शहरों-कस्बों में शुक्रवार को ईद की तैयारी को लेकर रौनक दिख रही है। खरीदारी जोरों पर है। बलि के लिए पशुओं की बिक्री हो रह है और होजरी दुकानों पर भी भारी भीड़ है।

    फुटपाथ पर लगी दुकानों, बेकरी दुकानों से श्रीनगर के कई सड़कों पर जाम जैसी स्थिति है। सामान खरीदने उमड़ी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

    खरीदारों के लिए कीमतें मायने नहीं रख रही हैं और ऐसा मालूम पड़ रहा है कि विभिन्न नियामक प्राधिकारियों ने ईद के खरीदारों के उत्साह में खलल नहीं डालने का फैसला किया है, खासकर तब जब वे अपनी मनपसंद चीज के लिए दुकानदारों को मनचाही कीमतें देने को तैयार हैं।

    उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण विभाग के अधिकारियों ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि बाजार में कीमतों पर नजर रखने वाली टीम कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निकली हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण वे इसे सही तरीके से नहीं कर पाए हैं।

    बलि के पशुओं की बिक्री का बाजार शहर में हर उस जगह लगा है, जहां भेड़ों और बकरा-बकरियों के झुंड खड़े किए जा सकते हैं।

    शहर के पुराने इलाके में पारंपरिक ईदगाह मैदान, जहां घाटी का सबसे बड़ा बलि दिए जाने वाले पशुओं का बाजार लगता है, वह किसी अन्य पशु बाजार की तरह ही नजर आ रहा है।

    बलि दिए जाने वाले भेड़ों और बकरा-बकरियों की कीमतें दुकानदारों की इच्छा और खरीदारों की भुगतान करने की क्षमता पर निर्भर दिख रही हैं।

    घुमावदार सींगों के साथ अच्छे सेहत वाले एक भेड़ को एक खरीदार ने 17,000 में खरीदने से मना कर दिया, जबकि उसी भेड़ को एक खरीदार ने 18,000 देकर खरीद लिया।

    अधिकांश बच्चे खिलौने और पटाखें खरीद रहे हैं। वे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिॉनिक चीजें खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    एक सरकारी कर्मचारी जहूर अहमद ने कहा, मेरा बेटा फौजान स्पिनर नाम का इलेक्ट्रिक खिलौना खरीदना चाहता है। इसकी कीमत 500 से लेकर 10,000 रुपये के बीच में होती है और अब यह उस पर है कि वह किस कीमत वाले को चुनता है। मैंने उसकी मांग पूरी करने के लिए अन्य खर्चो में कटौती करने का फैसला किया है।

    श्रीनगर के लाल चौक और रेसिडेंसी रोड वाले इलाकों में बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है।

    श्रीनगर के व्यस्त बाजारों में गुरुवार शाम से ही ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

    ईद-उल-अजहा पैंगबर इब्राहीम द्वारा कायम की गई परंपरा के याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अल्लाह के हुक्म की तामील करने के लिए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया था। इससे पहले कि पिता की छुरी बेटे के गर्दन पर चलती, अल्लाह ने इस्माइल की जगह एक भेड़ को बलि देने का हुक्म दिया।

    अल्लाह द्वारा बलिदान स्वीकार कर लेने और इस्माइल की जिंदगी बख्श दिए जाने की खुशी में इब्राहीम परिवार ने जश्न मनाया। इस जश्न को मुसलमानों द्वारा ईद-उल-अजहा के रूप में मनाया जाता है।

    पूरी घाटी में शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र : आरएसएस की बैठक में पहुंचेंगे कई दिग्गज
    Next Article आतंकियों के खात्मे के लिए पाकिस्तान के साथ काम करना चाहता है US: मैटिस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    July 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

    July 1, 2025

    ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल
    • सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार
    • ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की
    • प्रधानमंत्री शहबाज के मानहानि केस का सामना कर रहे इमरान खान पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version