Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड को लूटने से बचाने और विकास के लिए कमल छाप पर 1 जून को बटन दबाए : बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    झारखंड को लूटने से बचाने और विकास के लिए कमल छाप पर 1 जून को बटन दबाए : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMay 28, 2024Updated:May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राजमहल, दुमका और गोड्डा से एनडीए प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील

    -जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है

    -दुमका लोकसभा में आयोजित महा विजय संकल्प सभा को बाबूलाल मरांडी ने किया संबोधित

    दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 28 मई को दुमका लोकसभा में आयोजित महा विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है। संथाल परगना क्षेत्र में अंतिम चरण का चुनाव है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टी झारखंड के विरोधी रहे हैं। झारखंडवासियों के भी विरोधी रहे हैं। आजाद भारत में 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया था कि केंद्र में हमारी सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य का गठन किया जाएगा। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनने पर झारखंड अलग राज्य बना। झारखंड अलग राज्य भारतीय जनता पार्टी और अटल बिहारी वाजपेई के कारण बना है। जिस पार्टी ने झारखंड अलग राज्य बनाया है, हमें उसी पार्टी को वोट करना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं। पहले गांव तक सड़कें नहीं हुआ करती थी। नदी नाले में पुल भी नहीं हुआ करता था। घरों तक बिजली भी नहीं थी। जब केंद्र में और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी, तब गांव तक सड़क बन गई। घर-घर तक बिजली पहुंच गई। बिजली नहीं रहने से केरोसिन और लालटेन के लिए सभी इधर-उधर दौड़ लगाते थे। विकास की रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव तक पहुंचाई है। कांग्रेस चाहती तो गांव तक सड़क पहुंच जाती। बिजली घर-घर तक पहुंचा देती, लेकिन इन्होंने काम नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास नरेंद्र मोदी गरीबों को दे रहे हैं। मुफ्त में गरीबों को अनाज भी दिया जा रहा है। इलाज और दवा के लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा भी कराया है। जो हमारे लिए इतनी चिंता करते हैं, उन्हें हमें 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद की बीते साढ़े चार वर्षों से सरकार है। इस सरकार ने विकास का कोई काम की नहीं किया। झारखंड को लूटने में लग गई। चाहे वह हेमंत सोरेन हो या आलमगीर आलम। आज भी जो सरकार है, वह अलग नहीं दिख रही है। लूटने में लगी है। इन लोगों ने नदी का बालू, कोयला, पहाड़ को लूटा। जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसको लूट लिया। आज लूट गए पैसे का चारों तरफ अंबर दिखाई पड़ता है। आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में है। दो-दो आईएएस जेल में है। एक इंजीनियर जेल में है। दलाल और बिचौलिए भी जेल में है। इन लोगों ने इस राज्य को लूटा है। हमें झारखंड को लूटने से बचाना है। दलाल और बिचौलिया से झारखंड को बचाना है, तभी झारखंड का विकास होगा। 1 जून को अपना वोट कमल छाप को दें।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन, गोड्डा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा को मोदी का सहारा और झामुमो को अपनों से खतरा
    Next Article राजधानी रांची को नशे और अपराधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे : संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version