Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा की
    दुनिया

    चीन ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा की

    adminBy adminMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – विदेशी सैन्य हवाई अड्डे की अनुमति नहीं देने को सराहा

    बीजिंग। चीन ने मंगलवार को बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा की है। शेख हसीना की यह सराहना दूसरे देश के सैन्य हवाई अड्डे को मंजूरी देने से इनकार करने के फैसले के लिए की है। उनके इस निर्णय पर चीन ने कहा कि यह बांग्लादेशी लोगों की मजबूत राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबत करता है।

    हसीना (76) ने किसी देश का नाम लिए बिना रविवार को कहा था कि बांग्लादेश में एक दूसरे देश का सैन्य हवाई अड्डा बनाने की अनुमति देने पर उन्हें सात जनवरी के चुनाव में निर्बाध रूप से दोबारा निर्वाचित कराने में मदद करने की पेशकश की गई थी।

    हसीना का दक्षिण एशिया में सामरिक रूप से अहम बांग्लादेश में 2009 से शासन है और उन्होंने जनवरी में पांचवे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की। इस चुनाव का पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया नीत मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बहिष्कार किया था।

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ नींग ने हसीना के इनकार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, चीन ने प्रधानमंत्री हसीना के बयान पर संज्ञान लिया है, जो बांग्लादेशी लोगों की स्वतंत्र रहने और बाहरी दबाव से न डरने की राष्ट्रीय भावना को दर्शाता है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने पेशकश करने वाले देश के नाम उजागर नहीं किया है लेकिन कहा कि प्रस्ताव एक श्वेत व्यक्ति की ओर से आया था।

    माओ नींग ने कहा कि कुछ देश अपने स्वार्थों के लिए दूसरे देशों के चुनावों, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं और अपनी आधिपत्यवादी, धमकाने वाली प्रकृति को पूरी तरह से उजागर करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में तेजी, सोना और चांदी के बढ़े भाव
    Next Article पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के चार जून को चीन की यात्रा पर जाने की संभावना
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version