Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»दंगल’ फेम जायरा वसीम ने पिता के निधन पर शेयर की इमोशनल पोस्ट
    मनोरंजन

    दंगल’ फेम जायरा वसीम ने पिता के निधन पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

    adminBy adminMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपने पिता के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ‘दंगल’ में जायरा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था।

    जायरा ने अपने दिवंगत पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की और उनके लिए एक भावनात्मक पोस्ट लिखा। एक्ट्रेस लिखती हैं, “इस वक्त मेरी आंखें नम हैं और दिल बहुत दुखी है। मेरे पिता जाहिद वसीम का इंतकाल हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। मैं अपने पिता को हमेशा याद रखूंगी। अल्लाह उनकी सदैव रक्षा करें।”

    पिता ही थे सबसे बड़ा सहारा

    नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद जायरा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता को नेशनल अवॉर्ड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्हें नहीं पता था कि ये अवॉर्ड कितना बड़ा है। उन्होंने अपने पिता को दो घंटे तक बैठाया और इस पुरस्कार के बारे में समझाया। जब जायरा को पुरस्कार मिला तो उनके माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें अपने माता-पिता के सामने राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर गर्व है।

    जायरा वसीम अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुर्खियों में आईं। इस फिल्म में उन्होंने छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उनके अभिनय की सर्वत्र सराहना हुई। इसके अलावा जायरा आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आईं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में भी काम किया। 16 साल की उम्र में जायरा वसीम ने ‘दंगल’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था।

    इस बीच फिलहाल जायरा वसीम फिल्मी दुनिया से दूर हैं। अब वह सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव रहती हैं। महज 23 साल की उम्र में जायरा ने अपने पिता को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी : मोदी
    Next Article ऐश्वर्या राय की लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट फोटो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल
    admin

      Related Posts

      फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

      May 21, 2025

      जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज

      May 20, 2025

      फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      • मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर वाराणसी से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version